फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष गुप्ता हत्याकांड: रिश्तेदार ने सीबीआई को बताया- पुलिस कमरे में थी तभी मनीष का फोन आया था, फिर उसने की अभद्रता

Tue, 14 Dec 2021 11:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मनीष गुप्ता हत्याकांड में सीबीआई की जांच तेजी से जारी है। सीबीआई ने केस की विवेचना के दौरान लखनऊ निवासी मनीष के एक रिश्तेदार के भी बयान दर्ज किए हैं। जब होटल के कमरे में पुलिसकर्मी मनीष व उनके दोस्तों से अभद्रता व गालीगलौज कर रहे थे, तब मनीष ने इसी रिश्तेदार को फोन किया था।

बताया था कि पुलिस अभद्रता कर रही है। इसके बाद मनीष की मौत हो गई। मतलब उनके साथ बर्बरता की गई। सीबीआई ने उसकी कॉल रिकॉर्डिंग व फोन भी कब्जे में लिया है। बर्रा निवासी मनीष गुप्ता 27 अक्तूबर की रात गोरखपुर के कृष्णा पैलेस होटल में दो दोस्तों के साथ ठहरे थे।

आधी रात को कमरा नंबर 512 में पुलिसकर्मियों ने दबिश दी थी। चेकिंग के नाम पर उन पर बर्बरता की थी। इस दौरान मनीष की हत्या कर दी गई थी। छह पुलिसकर्मी जेल में बंद हैं। केस की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई जांच में पता चला कि वारदात की रात जब पुलिसकर्मी मनीष के कमरे में पहुंचे थे, तब उन्होंने लखनऊ निवासी रिश्तेदार दुर्गेश को फोन किया था।
विज्ञापन

2 of 5
मनीष की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने दुर्गेश से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। सूत्रों के मुताबिक दुर्गेश ने बताया कि उस रात मनीष का फोन आया। वह घबराया हुआ लग रहा था। मनीष ने बताया था कि पुलिसकर्मी जबरन घुस आए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
मनीष की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अभद्रता कर रहे हैं। यह भी कहा कि वह यहां के पुलिस अफसरों से बात करे। कुछ ही सेकेंड बाद कॉल कट हो गई थी। इसके कुछ घंटे बाद पता चला कि मनीष की हत्या कर दी गई। 

 

4 of 5
मनीष गुप्ता हत्याकांड: मृतक की पत्नी मीनाक्षी - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल बेहद अहम साक्ष्य 
दुर्गेश व मनीष की जो बातचीत हुई थी, उसकी रिकॉर्डिंग भी है। सीबीआई ने इसको जांच में शामिल किया है। सीबीआई ने रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है। उसकी फोरेंसिक लैब में जांच कराई जा रही है। इससे मनीष व दुर्गेश की आवाज की पुष्टि की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई जल्द दाखिल कर सकती है चार्जशीट
सीबीआई ने दो नवंबर को केस दर्ज किया था। मनीष की पत्नी व अन्य परिजनों के बयान दर्ज कर चुकी है। घटना का रिक्रिएशन भी कराया जा चुका है। गवाहों के बयान भी हो चुके हैं। दोनों चश्मदीदों के कोर्ट में बयान होने हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। जल्द सीबीआई चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें