चित्रकूट जिले में लगातार 12 घंटे की बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यहां जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नदी का पानी दुकानों में घुस गया है और सड़कों पर नाव चलने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
2 of 5
बारिश से बढ़ा मंदाकिनी व बरदहा नदी का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट व आसपास के क्षेत्र में रात लगभग 2 बजे से अब तक जारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर है। रामघाट के पास दुकानों में नदी का पानी भर रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
बारिश से बढ़ा मंदाकिनी व बरदहा नदी का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रमोद वनवास, जानकी कुंड में कई तीर्थ यात्री नदी के पानी में फंसे हैं लेकिन उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। इसके अलावा मानिकपुर की बरदहा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।
4 of 5
बारिश से बढ़ा मंदाकिनी व बरदहा नदी का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर जलभराव से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। चित्रकूट के राजापुर तहसील में 12 बजे रात से हो रही मूसलाधार बारिश से कच्चे घरों के गिरने की आशंका बढ़ गई है।