एक युवक के फोन पर कॉल आता है। युवक घर से फोन कॉल वाले से मिलने के लिए निकलता है। देर शाम तक युवक के घर न लौटने पर उसकी खोजबीन शुरु हो जाती है। सुबह होती ही पुलिस को एक शव मिलता है जिसकी क्रूरता से हत्या कर दी जाती है।
विज्ञापन
2 of 5
घटनास्थल पर पुलिस
शरीर पर चाकू से एक के बाद एक 19 बार वार किए जाते हैं। फिर भी कत्ल करने वाले का मन नहीं भरता है। वो आखिर में युवक की आंखे निकाल कर उसका गुप्तांग काट देता है। हत्या करने का तरीका इतना क्रूर था कि पुलिस वालों की भी रूह कांप गई।
विज्ञापन
3 of 5
मृतक के परिजन
हरदोई के शाहाबाद में फोन पर कॉल आने पर घर से निकले युवक की सोमवार देर शाम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव शाहाबाद बासितनगर मार्ग पर बंधे के नीचे पड़ा मिला। पोस्टमार्टम से जुड़े सूत्रों के अनुसार उसके शरीर पर 19 घाव मिले हैं।
4 of 5
घटना की जाचं के लिए पहुंचे एसएसपी
मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि जिस तरह से हत्या की गई है, उससे लग रहा है कि मामला आशनाई से जुड़ा है।
आखिरी कॉल में ही युवक की हत्या का राज छिपा है। मोबाइल गायब है, सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। स्टमार्टम में सचिन के चेहरे पर चाकू से 10 वार और सीने पर पांच वार किए जाने के निशान हैं। पेट में 10 सेंटीमीटर गहरा घाव मिला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।