सीआईएससीई की 10वीं और 12वीं में 90 फीसद से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों की भरमार रही। शहर के स्कूलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक हर चौथे छात्र को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। वहीं अगर स्कोरिंग सब्जेक्ट की बात करें तो इस बार भी सबसे ज्यादा स्कोरिंग सब्जेक्ट मैथ्स, कंप्यूटर और केमिस्ट्री रहा।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर का नाम किया रोशन
- फोटो : अमर उजाला
जबकि कॉमर्स वर्ग में इकोनॉमिक्स और अकाउंट्स में बच्चों ने खूब नंबर बटोरे। शीलिंग हाउस की प्रिंसिपल वनीता मेहरोत्रा ने बताया कि उनके यहां से 12वीं में 30 बच्चे ऐसे रहे हैं जिनके 95 प्रतिशत से अधिक स्कोर हैं जबकि शेष छात्रों के 80 से 95 प्रतिशत के बीच अंक हैं।
विज्ञापन
3 of 5
परीक्षा परिणाम देखने के बाद खुशी से उछल पड़े बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
12वीं में कुल 146 छात्रों ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में 90 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल प्रबंधन का दावा है कि उनके यहां से 12वीं में 30 बच्चों ने 99 प्रतिशत के ऊपर अंक हासिल किए हैं। 90 के ऊपर स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या करीब 25 है। स्कूल से 90 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी।
4 of 5
बच्चों में दिखा गजब का उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
10वीं में भी करीब 91 प्रतिशत छात्रों ने 90 फीसद से अधिक स्कोर किया है। मैथ्स, कंप्यूटर में शहर के करीब 300 से ज्यादा छात्रों ने पूरे 100 नंबर हासिल किए हैं जबकि इकोनॉमिक्स और अकांउट्स में 100 नंबर हासिल करने वाले छात्रों की संख्या करीब 95 रही। इसी तरह हाईस्कूल में भी सबसे ज्यादा स्कोरिंग सब्जेक्ट मैथ्स और कंप्यूटर रहा।
दोनों विषयों में शहर के करीब 250 से ज्यादा छात्रों ने पूरे 100 नंबर हासिल किए हैं। नेशनल सेकेंड टॉपर नंदिता प्रकाश ने इंग्लिश, फिजिक्स और कंप्यूटर में पूरे 100 अंक हासिल किए हैं। अग्रिम जैन ने कॉमर्स, इकोनॉमिक्स में पूरे 100 मार्क्स पाए हैं। इसी तरह अभिश्री ने इतिहास और भूगोल जबकि अशिता ने अकाउंट्स, इकोनॉमिक्स और कॉमर्स में पूरे 100 मार्क्स हासिल किए हैं।