फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police वाली की लवस्टोरीः जब शादीशुदा सब इंस्पेक्टर के 'प्रेम की दीवानी' हुई लेडी सिपाही, ऑडियो वायरल

Mon, 19 Mar 2018 08:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
कन्नौज जिले में तैनात महिला सिपाही शादीशुदा सब इंस्पेक्टर के प्यार में दीवानी हो गई है। उसने अपने प्रेम संबंधों का खुलासा आडियो में  किया है। इस आडियो के व्हाट्सएप पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। एएसपी ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
करीब दो मिनट के आडियो में महिला खुद को कन्नौज जिले में तैनात सिपाही बताती है। बाकायदे नाम लेकर कहती है कि  वह सब इंस्पेक्टर (उपनिरीक्षक) से बेहद प्यार करती है। दोनों पति-पत्नी के रूप में रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
यह भी कहती है कि उसे पता है सब इंस्पेक्टर शादी-शुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। वह आडियो रिकार्ड करने की वजह बताती है। कहती है कि इस ऑडियो को सब इंस्पेक्टर जब चाहें तब सबूत के रूप में पेश कर सकते हैं। वह कभी उन्हें धोखा नहीं देगी। यह बात अपने पूरे होश में कह रही है। उसने आगे कहा कि वह यह आडियो वायरल कर सभी को अपने प्रेम-संबंधों के बारे में जानकारी देना चाहती है, जिससे दोनों के बीच बेपनाह प्यार डगमगा न सके। वह यह भी कहती है कि उपनिरीक्षक के बिना नहीं रह सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
शनिवार को यह ऑडियो तमाम व्हाट्सएप ग्रूप में वायरल हुआ। यहां तक की महकमे के लोग भी दिभर आडियो सुनकर चटखारे लेते रहे। एएसपी केशव चंद गोस्वामी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है।  जांच कराएंगे। तभी हकीकत सामने आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें