फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश अधिकारी की पत्नी काे सपने में दिखी थीं चाैरादेवी मां, पीपल के पेड़ से निकली थी मूर्ति 

Mon, 19 Mar 2018 08:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
पीपल के पेड़ से निकली थी चौरादेवी की मूर्ति
यूपी के हमीरपुर जिले में बने एक मंदिर का इतिहास 1 हजार साल से भी पुराना है। यहां बने माता के मंदिर की मूर्ति एक पेड़ से निकली थी। माता ने ब्रिटिश अधिकारी की पत्नी काे सपने में दर्शन दिए थे जिसके बाद अंग्रेजी फौजों इस जगह पर पहुंची थीं।

 
विज्ञापन

2 of 4
चौरादेवी माता का प्राचीन मंदिर
हमीरपुर मुख्यालय में यमुना व बेतवा नदी के बीच चौरादेवी मंदिर आज भी अपनी भव्यता को संजोए है। मंदिर का इतिहास एक हजार साल से भी पुराना है। ब्रिटिश हुकूमत में यहां के प्रथम कलक्टर मि. एम एंसले की पत्नी ने पीपल के पेड़ के अंदर रखी देवी की मूर्ति के सामने चूने और कंकरीट से चबूतरा बनवाकर पूजा अर्चना की तो इसका नाम चौरादेवी पड़ गया।

 
विज्ञापन

3 of 4
चौरादेवी माता का प्राचीन मंदिर
जिलाधिकारी आवास के पास यमुना नदी किनारे चौरादेवी मंदिर लाखों लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। मंदिर के पुजारी सुरेशचंद्र द्विवेदी के मुताबिक मंदिर के आसपास घना जंगल था। जंगल में ही पीपल के पेड़ की ओट में एक देवी मां की मूर्ति होने का सपना एक धर्म गुरू को हुआ तो उन्होंने पीपल के पेड़ की ओट पर देवी मां की अद्भुत मूर्ति देखा।


 
विज्ञापन

4 of 4
चौरादेवी माता का प्राचीन मंदिर
अंग्रेजी हुकूमत के समय मेें यहां के प्रथम प्रशासक मि.एम एन्सले की पत्नी को स्वप्न में पीपल के पेड़ पर रखी देवी मां की मूर्ति दिखाई दी तो वह सुबह उठकर ब्रिटिश फौजों के साथ इस स्थान पर पहुंची। उन्हाेंने बड़े ही श्रद्धा भाव से देवी मां की पूजा की। ब्रिटिश अधिकारी की पत्नी ने तुरंत देवी मूर्ति के सामने चूना कंकरीट से एक चबूतरा बनवाया। तभी से यह स्थान चौरादेवी मंदिर के नाम से विख्यात हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें