कानपुर के 13 मुस्लिम क्षेत्रों को रेड जोन घोषित कर इन क्षेत्रों में आने वाली 12 मस्जिदों को भी सील कर दिया गया है। ये ऐसे इलाके हैं, जहां तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों का लगातार आना जाना रहा है। अग्रिम आदेशों तक ये इलाके पूरी तरह से सील रहेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
चप्पे चप्पे पर ड्रोन से निगरानी
- फोटो : amar ujala
पुलिस इन इलाकों में ड्रोन से चप्पे चप्पे की निगरानी कर रही है। इस दौरान जो घर से बाहर निकलेगा पुलिस मुकदमा दर्ज कर उनपर कार्रवाई करेगी। गुरुवार को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वालों को छोड़कर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
ड्रोन से निगरानी कर रही पुलिस
- फोटो : amar ujala
सील क्षेत्रों में मीडियाकर्मियों पर भी प्रतिबंध लागू है। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वालों को भी स्वास्थ्य जांच के बाद ही प्रवेश मिल रहा है। इन इलाकों में वही लोग जा सकेंगे, जिन्हें पास जारी हुआ होगा।
4 of 5
छतों और गलियों पर नजर
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि इसके पहले भी छह इलाके रेड जोन घोषित किए गए थे लेकिन कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़ने के कारण इन नए इलाकों को अब सील किया गया है। तब्लीगी जमात के लोगों की इन मस्जिदों में सक्रियता रही है।
इस दौरान इलाकों के कई लोग भी इनके संपर्क में आए होंगे। इसके चलते उनके इलाके से बाहर जाने पर रोक रहेगी। सात थाना क्षेत्रों के ये 13 इलाके पूरी तरह से सील हैं। इन इलाकों को जाने वाली मुख्य सड़क पर पुलिस ने सख्त पहरा लगा रखा है।