कानपुर के चकेरी के हरजेंदरनगर में एक विधि छात्रा ने मोबाइल पर बात करने के बाद अचानक मकान की छत (तीसरी मंजिल) से कूदकर जान दे दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। मूलरूप से कन्नौज के तिर्वा के गांव सेगरन पुरवा निवासी सुभाष बाथम टैंपो चालक हैं। उनकी बेटी रजनी (24) ब्रह्मानंद कॉलेज से विधि की द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। चार माह पहले ही रजनी चकेरी के हरजेंदरनगर निवासी अजय गुप्ता के मकान में किराये पर रहने आई थी। गुरुवार दोपहर को रजनी मकान की दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इस बीच वह फोन काटकर छत पर पहुंची और नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
2 of 7
बिस्तर में रखी मिली खाने की प्लेट
- फोटो : अमर उजाला
बिस्तर में रखी मिली खाने की प्लेट
घटना के बाद जब पुलिस जांच पड़ताल करने छात्रा के कमरे पहुंची तो बिस्तर पर खाने की प्लेट में खिचड़ी रखी हुई थी। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि छात्रा घटना से पहले खाना खाते हुए किसी से फोन पर बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन
3 of 7
छात्रा के कमरे में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बिस्तर पर ही अंतरराष्ट्रीय विधि और एसएससी (सीजीएल) द्वितीय वर्ष के माडल पेपर की किताब रखी थी। पुलिस को छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन पर ही कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद छात्रा ने अचानक जान देने का फैसला कर लिया।
4 of 7
छात्रा रजनी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मिलनसार व खुश मिजाज थी छात्रा
मकान मालिक अजय गुप्ता व अन्य किरायेदार डाली, रमेश आदि ने बताया कि छात्रा मिलनसार व खुश मिजाज थी। वह हमेशा हंसकर बोलती थी। वहीं छात्रा के कमरे में उसकी और परिवार के अन्य सदस्यों की फोटो लगी हुई है। जिसे देखकर यह प्रतीत होता है कि छात्रा खुशमिजाज थी।
विज्ञापन
5 of 7
LLB student Suicide
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल से खुलेगा राज
पुलिस के मुताबिक, छात्रा के फोन पर बात करने के दौरान आत्महत्या की बात सामने आई है। छात्रा के मोबाइल से सीडीआर के आधार पर सामने आएगा कि वह किससे बात कर रही थी और उससे ही आत्महत्या के कारणों का पता भी चलेगा।
विज्ञापन
6 of 7
इसी घर में रहती थी छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
तीन मंजिला बिल्डिंग ऊंचाई करीब 40 फीट है। सुरक्षा के लिए तीसरी मंजिल पर करीब साढ़े तीन फीट ऊंची लोहे की ग्रिल लगी है। इससे नीचे कूदना किसी के लिए इतना सहज नहीं है। अगर यह ग्रिल ऊपर चढ़कर कूदती तो पेट या पैर के बल जमीन पर कुछ दूर जाकर गिरती। लेकिन, इसकी जमीन पर गर्दन, सिर टकराया है। इससे संभव है कि इसे ग्रिल से गिराया या धक्का दिया जा सकता है।
इतनी ऊंचाई से नीचे देखने में डर महसूस होता है। रजनी का फर्श से टकराने के पहले की कुछ ऊंचाई का सीसीटीवी फुटेज घर के ही पास लगे कैमरे में कैद हुआ है। जिस वीडियो में रजनी ऊपर से सिर के बल गिरकर टकराई है , इसके बाद उछलकर उसका सिर दीवार की ओर चला गया। जिससे हेडइंजरी होने से सिर व कान से खून निकला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी पुष्टि कांशीराम अस्पताल में चिकित्सक ने की।