यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में रविवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत दिलाई। चित्रकूट, औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा, फतेहपुर, कन्नौज में झमाझम बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया।
विज्ञापन
2 of 6
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के विजय दुबे के अनुसार अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की गति 9.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंकी गई। सुबह से ही उत्तर पश्चिमी हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन
3 of 6
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में सुबह से ही तेज धूप के साथ तन झुलसाती गर्मी से परेशान लोगों ने रविवार शाम राहत की सांस ली। सुबह तेज धूप के साथ जहां 38 डिग्री तापमान था वहीं न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लोग गर्मी और लू से परेशान रहे। लेकिन शाम को धूल भरी आंधी के बाद शुरू हुई हल्की बूंदाबादी से राहत मिली।
4 of 6
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। बच्चों ने घर से निकलकर बारिश का आनंद उठाया। राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। दोपहर दो बजे तक जिले का तापमान 42 डिग्री रहा जो चार बजे लुढककर 34 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत
- फोटो : अमर उजाला
वहीं महोबा जिले में हुई झमाझम बारिश ने नगर पालिका चरखारी की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि तेज बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। नालों की सफाई न होने और पानी की निकासी न हो पाने से सड़क व गलियों में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में सुबह से आसमान में बदली छाई रही। फिर दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। यहां झमाझम हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।