पश्चिम बंगाल में हुई घटना के बाद डॉक्टरों की इस हड़ताल का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मरीजों के परिजनों में हाहाकार मचा है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर से संबद्ध हैलट अस्पताल में भी डॉक्टरों ने आज हड़ताल की। इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने घूम-घूमकर ओपीडी बंद कराई। इतना ही नहीं मरीजों को बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
2 of 7
डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान
- फोटो : अमर उजाला
दूरदराज से आए मरीजों को इलाज न मिलने से उनके परिजन आक्रोशित नजर आए। गुस्साए मरीजों और उनके परिजनों ने दो बार स्वरूप नगर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
3 of 7
डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान
- फोटो : अमर उजाला
बवाल की जानकारी मिलने पर स्वरूप नगर सीईओ अजीत सिंह चौहान फोर्स के साथ पहुंचे।
4 of 7
डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मरीजों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं ओपीडी पहुंची मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर आरती लालचंदानी ने भी डॉक्टरों को समझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन डॉक्टर अपनी जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
5 of 7
डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान
- फोटो : अमर उजाला
प्राचार्या ने गंभीर रूप से बीमार मरीजों को देखने के लिए इमरजेंसी में बुलाया। मरीजों ने उनके इस काम की बहुत सराहना की। इसके उलट जूनियर डॉक्टरों द्वारा बाहर निकाले जाने की घटना सभी को आहत कर गई।
विज्ञापन
6 of 7
डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में डॉक्टरों की इस हड़ताल का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। इस हड़ताल की वजह से मरीजों की तड़प देखकर हर शख्स जूनियर डॉक्टरों को कोसता नजर आया।