फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुबेर सिंह हत्याकांड: डीप फ्रीजर में मिला था शव, हत्या में नजदीकी का हाथ, विधवा महिला से होगी पूछताछ

Wed, 16 Nov 2022 11:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
परचून दुकानदार की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कुबेर सिंह हत्याकांड मामले की जांच में जुटी पुलिस की एक टीम कुबेर के घर पर रहने वाली विधवा महिला से पूछताछ के लिए बांदा रवाना हो गई है। इसके साथ पुलिस ने आसपास के गांव के रहने वाले छह लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं।

बता दें कि कुबेर सिंह का शव रविवार को घर में बनी दुकान में रखे डीप फ्रीजर में मिला था। रनियां से आए भतीजे सुरेश ने उनका शव देखा था। प्राथमिक जांच में पता चला कि कुबेर का बांदा निवासी पहलवान से लेनदेन का विवाद चल रहा था।

उनके घर पर अक्सर बांदा के पैलानी निवासी एक विधवा महिला के घर पर आने जाने की जानकारी हुई थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम उससे पूछताछ के लिए बांदा रवाना हो गई है। वहीं, कुबेर के घर किन-किन लोगों को आना जाना था।
विज्ञापन

2 of 7
फ्रीजर में औंधे मुंह पड़ा शव - फोटो : अमर उजाला
किसी से कोई दुश्मनी, लेन देन समेत अन्य सवालों के जवाब के लिए आसपास के गांव के अलावा पड़ोसियों से करीब चार घंटे पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। पूछताछ में पता चला कि कुबेर अधिकतर घर पर ही रहते थे। कुछ महिलाएं अक्सर उनके घर पर आती जाती थीं। पुलिस अब उन महिलाओं की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
परचून दुकानदार की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
हत्या में नजदीकी का हाथ
पुलिस का दावा है कि कुबेर की हत्या में किसी नजदीकी का हाथ है। हत्यारों को कुबेर के बारे में सारी जानकारी थी। इसका फायदा उठाकर हत्यारे ने वारदात को अंजाम दिया। महिलाओं से पूछताछ के बाद हत्या की असल वजह स्पष्ट होगी।

4 of 7
परचून दुकानदार की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि खड़ेश्वर गांव में परचून दुकानदार कुबेर सिंह की हत्या के लिए सिर और गर्दन पर बेरहमी से तब तक वार किए गए, जब उनकी सांसें थम नहीं गईं। ताकि जिंदा रहने की कोई गुंजाइश न रहे। शरीर भर में जख्म ही जख्म मिले हैं। नफरत में हत्या करने की आशंका है। पुलिस की जांच में एक बांदा कनेक्शन सामने आया है।
विज्ञापन

5 of 7
परचून दुकानदार की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम भी रह गई थी स्तब्ध
फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक जिस तरह से कुबेर की हत्या की गई। उसमें एक से अधिक लोगों की शामिल होने की संभावना है। कोई अकेला इस तरह से वारदात को अंजाम नहीं दे सकता। जिस भारी हथियार से कुबेर पर हमला किया गया, वह भी बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन

6 of 7
परचून दुकानदार की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर पड़ा मिला मोबाइल
कुबेर की-पैड वाला मोबाइल इस्तेमाल करते थे। वह घटनास्थल पर ही फोरेंसिक टीम ने बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने दरवाजों, तालों और डीप फ्रीजर से फिंगर प्रिंट इकट्टा किए। जानकारी के मुताबिक फिंगर प्रिंट दो से तीन लोगों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
सीडीआर रिपोर्ट में पांच नंबर संदिग्ध
पुलिस को कुबेर के मोबाइल नंबर की सीडीआर रिपोर्ट में पांच नंबर संदिग्ध मिले हैं। जिन नंबरों पर कुबेर की लगातार बात होती थी। तीन नंबर ऐसे है, जिनसे 24 घंटे में कई बार बात होती रही है। घटना के पहले भी तीन नंबरों से मंगलवार और बुधवार दोपहर तक ज्यादा बात हुई है। पुलिस संदिग्ध नंबरों के आधार बुधवार को लोगों से बात करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें