फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिवर्धक दवा खाकर दरिंदगी: शेयर चैट पर लड़की को मनाया, रात 11.47 बजे घर पहुंचा...फिर एक घंटे तक की हैवानियत

Mon, 14 Nov 2022 10:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 8
Unnao Murder Case - फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले में अनुसूचित जाति की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस ने उसके साथी छात्र को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे का दावा किया है। आरोपी छात्र के मुताबिक एक साल से छात्रा से नजदीकियां थीं। शेयर चैट एप के माध्यम से दोनों दोस्त हुए थे। धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आ गए। परिजन न जा सकें इसके लिए दोनों फोन काल नहीं करते थे। छात्र-छात्रा की चैट का मिलान कराने के बाद ही पुलिस घटना की तहत तक पहुंची और खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रामबरन उर्फ राज ने बताया कि वह छात्रा से प्रेम करता था। गुरुवार को दोनों की चैट पर बात हो रही थी। पहले मैसेज लिखकर उसका हालचाल जाना और घर आने के लिए पूछा। इसपर छात्रा ने पहले तो मना किया, बाद में मान गई। इसके बाद 11:32 बजे मैसेज किया कि निकल लिया हूं। 
विज्ञापन

2 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ट्विटर
11:47 बजे उसके घर पहुंचा था। इसके बाद उसके साथ घर पर रहा। आरोपी युवक शक्तिवर्धक दवा खाकर छात्रा के घर पहुंचा था। दुष्कर्म में हैवानियत के चलते छात्रा का अत्यधिक खून बह गया था। छात्रा की हालत बिगड़ने के बाद दोपहर एक बजे वहां भाग निकला। 

 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बताया कि वह उसे मारना नहीं चाहता था। पुलिस के बताया कि वह दवा लेने के लिए भी गया लेकिन डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी गई। अगले दिन पता चला कि छात्रा की मौत हो गई है।

 

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
आरोपी के मोबाइल की खंगाली जा रही सीडीआर
एसपी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है। अभी तक की जांच में उसके चैट से अन्य लड़कियां भी जुड़ी मिली हैं। आरोपी से संबंधित और कोई घटना सामने आती है तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

 
विज्ञापन

5 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
नामजद निकले बेकसूर
मृतक छात्रा के पिता ने हत्या के मामले में जमीन के पुराने विवाद में पड़ोसी सुजीत और कुंवारा पर बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की जांच में दोनों बेकसूर निकले। पुलिस ने अभिलेखीय प्रक्रिया पूरी कर उन्हें छोड़ने की बात कही।

 
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
सब्जी लेने के बहाने हॉस्टल से निकला था
छात्रा की मौत की जानकारी होने के बाद के बाद आरोपी अपने साथियों को भी इसकी जानकारी नहीं दी थी। गुरुवार शाम करीब सात बजे सब्जी लेने की बात कहकर दो दोस्तों के साथ हॉस्टल से निकला था। उधर जांच में जुटी एसओजी को व्हाट्सएप चैट मिल जाने से तीनों को शाम को ही उठा लिया था। संलिप्तता न मिलने के बाद आरोपी के साथियों को छोड़ दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी के फोन से और भी लड़कियों के चैट मिले हैं। उनकी जांच चल रही है।

 
विज्ञापन

7 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता बोला, गले नहीं उतर रहा खुलासा
छात्रा की हत्या की घटना में पुलिस के खुलासे पर मृतका के पिता ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि दुष्कर्म से ऐसी चोट नहीं आ सकती जिससे मौत हो जाए। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाजुक अंग में गहरी चोट की पुष्टि हुई थी। उनका कहना है कि बेटी के नाजुक अंग में कोई चीज घोंपी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की फोरेंसिक एक्सपर्ट से भी जांच कराई जाए तभी सारे तथ्य सामने आएंगे।
 
विज्ञापन

8 of 8
फाइल फोटो - फोटो : iStock
क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉक्टरों का मानना है शक्तिर्धक दवा की अधिक डोज लेने पर चोट तो आ सकती है, लेकिन अत्यधिक खून बहने और खून के थक्के नहीं हो सकते। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जैसी चोट की पुष्टि हुई है वह किसी रॉड जैसी चीज की भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें