फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी यूपी आएं तो कानपुर शहर की इन 10 जगहों पर जरूर जाएं, जानिए इन स्थानों के बारे में

Fri, 15 Jun 2018 08:39 PM IST
तनु चतुर्वेदी, कानपुर
विज्ञापन
1 of 11
कानपुर
यूपी के ऐतिहासिक शहरों में से एक कानपुर की कुछ जगह ऐसी हैं जहां जाकर आपको अलग ही अनुभव होगा। इतिहास के पन्नों में भी कानपुर को अलग स्थान प्राप्त है। मन्दिरों के लिए कानपुर प्रसिद्ध है, इसके अलावा भी कानपुर में घूमने योग्य ये खास जगह हैं, जहां जाकर एक बार जरूर देखना चाहिए। 
विज्ञापन

जैन ग्लास मंदिर 

2 of 11
जैन ग्लास मंदिर 
कानपुर के जनरलगंज इलाके में कमला टावर के पास स्थित ये मंदिर पूरी तरह से कांच का बना है। जैनियों के लिए तो यह स्थल तीर्थ से कम नहीं है। जैन समुदाय के सभी 24 तीर्थों की स्मृति में बना ये मन्दिर संगमरमर के मंच पर बना है। 


 
विज्ञापन

जे.के. मन्दिर 

3 of 11
जे.के. मन्दिर 
सर्वोदय नगर में स्थित राधा कृष्ण का यह विशाल मन्दिर जे.के. मन्दिर के नाम से प्रसिद्ध है। सफेद संगमरमर का बना यह विशाल मंदिर कानपुवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। मंदिर परिसर में बिखरी हरियाली भी मन लुभाने के लिए काफी है।

बिठूर मंदिर

4 of 11
बिठूर मंदिर
कानपुर के पश्चिमी भाग में पावन करती गंगा और बिठूर मंदिर क्षेत्र के मंदिर आस्था की अलख जलाए है। सीता रसोई, वाल्मिकी आश्रम, नानाराव पार्क इतिहास से सम्बंधित हैं। गंगा तट पर स्थित ब्रह्म कुटी को विश्व का केन्द्र माना जाता है। 
 
विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर

5 of 11
इस्कॉन मंदिर
कानपुर को मंदिरों का गढ़ कहा जा सकता है। इसी कड़ी में विदेशियों की आस्था का प्रतीक माना जाने वाला इस्कॉन मंदिर भी अास्था का प्रतीक माना जाता है। यह मैनावती मार्ग बिठूर के पास स्थित है। वहां हो रही अारती अापको भाव विभोर होने से नहीं रोक सकती है।  
विज्ञापन

ऐलेन फॉरेस्ट जू 

6 of 11
ऐलेन फॉरेस्ट जू 
कानपुर जू़ दुनिया भर के तमाम प्राणियों को एक स्थान पर दिखलाने वाला स्थान है। यहां बहुत कम पैसों में परिवार के साथ घूमा जा सकता है। समय-समय पर यहां नये पशु और सुविधाएं पर्यटकोंं के लिए मुहैया करायी जाती हैं।
विज्ञापन

ब्लूवर्ड थीम पार्क 

7 of 11
ब्लूवर्ड थीम पार्क 
साल 2015 में बने इस थीम पार्क में मन को लुभाने वाली राइड्स हैं। गर्मियों में वॉटर पार्क का आनन्द लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। खुले वातावरण और रोचक राइड्स के लिए बच्चों को लेकर जरूर जाना चाहिए। 

पनकी मंदिर

8 of 11
पनकी मंदिर
पनकी के पास स्थित मंदिर बजरंगबली की आस्था का प्रतीक है। हनुमान भक्तों के लिए श्रद्धापूर्ण स्थल भाव-विभोर करने वाला है। पंचमुखी हनुमान उत्तर प्रदेश में स्थित एकमात्र मंदिर है। 
 

ग्रीन पार्क स्टेडियम 

9 of 11
ग्रीन पार्क स्टेडियम 
कानपुर के पास स्थित स्टेडियम अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर विख्यात है। समय-समय पर यहां मैच का अायोजन होता रहता है। 

जेड स्क्वायर मॉल

10 of 11
जेड स्क्वायर मॉल
जेड स्क्वायर मॉल कानपुर का सबसे बडा मॉल है। 2010 में खुला ये मॉल 84,000 मीटर स्क्वायर में बना है। इस मॉल में 150 से ज्यादा स्टोर मौजूद है। 
विज्ञापन

मोतीझील 

11 of 11
मोतीझील 
कानपुर का मोतीझील गार्डन अाकर्षण का केन्द्र है। झूलों, फाउन्टेन और नाव की सौगात रखने वाला ये पार्क बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी अत्यन्त लुभाने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें