फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का अटल इरादा...अनुच्छेद 370 पर केशव की जुबानी

Wed, 24 Apr 2019 09:03 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 5
इटावा में केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
देश में इस बार मोदी की लहर नहीं सुनामी है। इसमें आजमगढ़ से अखिलेश यादव और अमेठी से राहुल गांधी भी चुनाव हारेंगे। सपा प्रदेश में कांग्रेस की बैसाखी की तरह काम कर रही है। 23 मई के बाद सपा के गुंडों द्वारा लूटे गए धन की रिकवरी भी शुरू हो जाएगी। बुधवार को ये बातें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इटावा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डा. रामशंकर कठेरिया के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में कहीं।
विज्ञापन

2 of 5
इटावा में केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
बसरेहर के राहिन तिराहा मैदान पर हुई जनसभा में मौर्य ने कहा कि जो अखिलेश यादव अपने पिता और चाचा के नहीं हुए, वे बुआ के कब होंगे। चुनाव के बाद उनके गठबंधन का हश्र सामने आ जाएगा। इस चुनाव में इटावा क्षेत्र से साइकिल को उखाड़ फेंकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
इटावा में केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया विकास पुरुष हैं, उन्होंने आगरा का  बहुत विकास कराया है। इटावा से चुनाव जीतने पर पचनद को प्रदेश के पर्यटन क्षेत्रों में शामिल कराकर उसका विकास कराया जाएगा।  

4 of 5
इटावा में केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
मौर्य ने कहा कि देश में ये पहला चुनाव है जो मोदी और उनके विकास के नाम पर हो रहा है। पहला अवसर है कि किसी प्रधानमंत्री ने दो महीने में किसानों के खाते में 4000 रुपये भेजे हैं। इस सरकार को किसानों, ग्रामीणों और गरीबों सभी की चिंता है। उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजनाएं, स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय का लाभ सबसे ज्यादा गांव के लोगों को मिला है। मोदी राष्ट्रवाद के भी संकल्पित हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केशव प्रसाद मौर्य
उन्होंने कश्मीर से 370 हटाने की बात कही है। उनका इरादा अटल है। वे गोली का जवाब गोले से देते हैं। इसका उदाहरण सारी दुनिया ने देखा है। इतना ही नहीं पांच साल में पूरी दुनिया में भारत का मान ऊंचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें