फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में महिलाओं की संख्या देख अखिलेश को लगा झटका, अपने विधायकों पर उठाई ऊंगली

Wed, 24 Apr 2019 08:09 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा, बसपा और रालोद गठबंधन मजबूत स्थिति में है। वह कानपुर नगर सीट को कमजोर नहीं मानते, जब नहीं जीतेंगे तो कमजोर मानेंगे। फिर कहा कि कानपुर के लोग पता नहीं क्यों कंफ्यूज रहते हैं। गठबंधन कमजोर नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विधायकों से नाराजगी वाले लहजे में कहा कि महिलाएं नहीं दिख रही हैं। लगता समाजवादी पेंशन ढंग से नहीं दिलवाई। भीड़ कम देख कहा कि जीआईसी मैदान दो विधानसभा क्षेत्रों की सरहद पर है। इन क्षेत्रों के बूथों को वह देखेंगे कि कितने वोट पड़े।

 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने गठबंधन प्रत्याशी रामकुमार के समर्थन में आयोजित सभा में सवा घंटे तक भाषण दिया। बोले कि लोग कहते हैं कि सपा ने गठबंधन में कमजोर क्षेत्रों वाली सीटें ली हैं। हमने पहले ही कहा था कि भाजपा को रोकने के लिए दो कदम पीछे भी हटेंगे।

4 of 5
कानपुर में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने कहा कि हम ही रिस्क ले सकते हैं, हमें रिस्क लेने की आदत है। अखिलेश ने कहा इस वक्त एक भी यादव प्रदेश में डीएम नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि ग्रीन पार्क में कबूतर रहते थे, आईपीएल सपा सरकार ने ही शुरू कराया। इसके बाद चिड़ियाघर बच्चों की ट्रेन, मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़वाई गईं। कहा कि भाजपा आई तो नोटबंदी के साथ इस बार वोटबंदी भी हो जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें