फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला, कहा जो पिता व चाचा के न हुुए वह बुआ के क्या होंगे

Sun, 07 Apr 2019 03:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के नामांकन में सभा करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस व गठबंधन पर करारे प्रहार किए। उन्होंने गठबंधन को कांग्रेस की बैसाखी बताते हुुए कहा कि विपक्षियों में अकेले लड़ने की हिम्मत ही नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने देश से आतंकवाद व भ्रष्टाचार मिटाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगा।
 
 
विज्ञापन

2 of 6
अखिलेश यादव
भाजपा प्रत्याशी की जीत का माहौल बनाते हुए कहा कि 100 में 60 हमारा, बाकी में बंटवारा। यूपी में अबकी बार 73 पार का नारा दिया। उपमुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सांसद मुकेश राजपूत को विधायकों के साथ नामांकन के लिए भेजा। मौर्य स्वयं भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर चले गए।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
केशव प्रसाद मौर्य, अखिलेश यादव
दोपहर करीब डेढ़ बजे वे  क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान स्थिति सभास्थल पहुंचे। उन्होंने भारत माता की जय व जयश्री राम के उद्घोष के साथ संबोधन शुरू किया। भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जनता को सांसद नहीं मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। 18 घंटे काम करने वाले मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी से 29 अप्रैल तक रात-दिन एक करने का वादा कराया।
 

4 of 6
मायावती-अखिलेश यादव
उन्होंने फिर मोदी सरकार बनने पर 2022 तक हर गरीब को छत मुहैया कराने की बात कही। बसपा पर कटाक्ष किया कि जो प्रत्याशी पैसा देकर टिकट लाएगा, वह जनता की क्या सेवा कर सकता है। इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा कि जो पिता व चाचा के न हुुए वह बुआ के क्या होंगे। उन्होंने गठबंधन को कांग्रेस की बैसाखी बताया।
 
 
विज्ञापन

5 of 6
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में देशद्रोह का कानून खत्म करने व कश्मीर में धारा 370 बरकरार रखने की बात कही गई। कांग्रेस के हाथ को देशद्रोहियों का साथी बताया। पुलवामा का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की सेना शक्तिशाली है, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
कांग्रेस को झूठ की ऑटोमेटिक मशीन बताया। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया कि जिन्हें 2014 से पहले हिंदू से घृणा थी, उन्हें मंदिर में माथा टेकना पड़ रहा है। उन्होंने मुकेश राजपूत को प्रधानमंत्री मोदी व केशवप्रसाद मौर्य का प्रत्याशी बताते हुए उन्हें जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा लक्ष्मी की सवारी कमल होती है, हाथ का पंजा, साइकिल या हाथी नहीं। और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ संबोधन समाप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें