फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल यादव दो किलो सोने के आभूषणाें के साथ इतने करोड़ की हैं मालकिन, पति अखिलेश हैं बे'कार'

Sun, 07 Apr 2019 03:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पति अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
डिंपल यादव कन्नौज से सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी हैं। शनिवार को उन्होंने शक्ति प्रदर्शन के बाद नामांकन भरा। डिंपल यादव नामांकन के दौरान पेश किए गए आय-व्यय के ब्योरे के हिसाब से करोड़पति हैं। डिंपल के पास नगद तीन लाख तीन हजार सात सौ तैंतालीस रुपये हैं।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
डिंपल यादव समर्थकों के बीच - फोटो : अमर उजाला
उनके पति अखिलेश यादव के पास तीन लाख 91 हजार चालीस रुपये नगद हैं। ब्योरे में डिंपल ने अपनी चल संपत्ति 3 करोड़ 68 लाख 16 हजार रुपये दिखाई है। अचल संपत्ति 9 करोड़ तीस लाख बीस हजार रुपये है। पति अखिलेश यादव की चल संपत्ति 7 करोड़ 90 लाख रुपये है।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
डिंपल के रोड शो में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अचल संपत्ति 16 करोड़ 90  लाख रुपये है। करोड़पति होते हुए उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। आपराधिक मामले शून्य दिखाए हैं। डिंपल यादव को जेवरों का भी शौक है। उनके पास दो किलो 774.67 ग्राम के सोने के आभूषण हैं। 203 ग्राम मोती व 127.75 कैरेट के हीरे हैं।
 
 

4 of 5
डिंपल यादव, अखिलेश यादव
उनके पास 17 हजार 85 रुपये का फर्नीचर है। एक लाख पच्चीस हजार रुपये का कंप्यूटर और 5 लाख 34 हजार 458 रुपये की व्यायाम मशीन है। डिंपल यादव ने 2017-18 में 61 लाख 45 हजार 73 रुपये का आयकर जमा किया। पति अखिलेश यादव ने 2017-18 में 84 लाख 83 हजार 63 रुपये आयकर जमा किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव
वर्ष 2013-14 में डिंपल ने 28 लाख 31 हजार 838 आयकर जमा किया था। अखिलेश यादव ने 2013-14 में 1 करोड़ 25 लाख 11 हजार 142 रुपये आयकर भरा था।  नामांकन पत्र के मुताबिक बैंक, वित्तीय संस्थाओं व अन्य का डिंपल यादव पर 14 लाख 26 हजार 500 रुपये का कर्जा है। डिंपल यादव की उम्र 41 वर्ष है। 1998 में लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकाम की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें