फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather News: शीतलहर का प्रकोप जारी, ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Sun, 08 Jan 2023 01:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
सर्दी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बर्फीली हवाओं के लगातार चलने से कानपुर महानगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डॉक्टर एसएन पांडे के अनुसार दिन में धूप निकलने के बावजूद कोहरे का असर बना रहेगा और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली हवाओं की वजह से तापमान में भी कमी आएगी। पिछले 2 दिनों से कानपुर का न्यूनतम तापमान प्रदेश पड़ोसी पर्वती राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के शहरों शिमला, कांगड़ा धर्मशाला, मसूरी व नैनीताल से भी कम रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को तो न्यूनतम तापमान ने एक और रिकॉर्ड तोड़ा था। कानपुर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक कोहरे और शीतलहर की स्थिति इसी तरह से रहने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पाला पड़ने से फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में खेतों में हल्का पानी जरूर रखें।

विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
10 जनवरी तक पाले का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक पाला पड़ने की संभावना है। यह स्थिति तब होती है जब आसमान साफ हो जाता और तापमान कम हो जाए। पाला गेहूं, जौ, सरसों, जीरा, धनिया, सौंफ, अफीम, मटर, चना, गन्ना के अलावा टमाटर, मिर्ची, बैंगन को 30 से 60 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा सकता है।

4 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें