फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: 5.3 डिग्री लुढ़का दिन का पारा…हाईवे पर दृश्यता हुई जीरो, कल्याणपुर-किदवई नगर रेड जोन में

Sat, 27 Dec 2025 11:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री पर सिमटा है। वहीं, कोहरे और प्रदूषण ने कल्याणपुर व किदवई नगर को रेड जोन में धकेल दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
कानपुर में उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़ने से दिन में धूप के बावजूद तापमान 5.3 डिग्री लुढ़क गया। यह 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया जबकि रात का पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। माैसम विभाग ने शुक्रवार को शीत दिवस घोषित किया है। दिन में भी लोगों की कंपकंपी छूट गई। सुबह सात से आठ बजे के बीच हाईवे पर दृश्यता शून्य रिकाॅर्ड की गई।
माैसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार को दिन में धूप नहीं निकलने की संभावना है, ऐसे में तापमान और गिर सकता है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ हवाएं तेज चल रही हैं। इससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
कड़ाके की ठंड शुरू होगी, पाला भी पड़ेगा
रात के साथ सुबह भी सात और आठ बजे तक शहर के बाहरी क्षेत्रों में कोहरे का असर तेज रह सकता है। इसी तरह नए साल के पहले दिन से जम्मू, हिमाचल में बर्फबारी तेज होने की वजह से तापमान तेजी से नीचे जाएगा, जिससे कड़ाके की ठंड शुरू होगी। ऐसे में पाला भी पड़ेगा, जिससे सरसों, मटर जैसी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
दिसंबर में चार दिन रहा शीत दिवस
दिसंबर में चार दिन शीत दिवस रहे। शु्क्रवार 26 दिसंबर के अलावा 19, 23 और 24 दिसंबर शामिल है। इन दिनों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रिकार्ड किया गया। माैसम विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति को शीत दिवस कहा जाता है। 

4 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
कल्याणपुर, किदवई नगर रेड जोन में नेहरू नगर येलो जाेन
एक तरफ तापमान लुढ़क रहा है तो कोहरे के साथ प्रदूषण की मात्रा सामान्य दो गुना हो रही है। शुक्रवार को कल्याणपुर में प्रदूषण की मात्रा 155 और किदवईनगर में 153 एक्यूआई रही। ये दोनों क्षेत्रों रेड जोन में आ गए। नेहरूनगर में 145 एक्यूआई रही। यह क्षेत्र येलो जाेन घोषित किया गया। 50 एक्यूआई तक प्रदूषण की मात्रा सामान्य निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
आसपास के जिलों में भी घना कोहरा
फतेहपुर, कानपुर, इटावा, औरैया, प्रतापगढ़, जौनपुर, अमेठी, प्रयागराज, मिर्जापुर, कौशाम्बी, आगरा, बरेली, रामपुर, बिजनौर, सहारनपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, फिरोजाबाद और मैनपुरी में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इन इलाकों में शीत दिवस की स्थिति भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें