तीन जून को कानपुर की नई सड़क पर हुए बवाल के मामले में मास्टर माइंड जफर हयात हाशमी की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। बवाल की फंडिंग के आरोप में बेकनगंज निवासी बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। कई बार नोटिस के बावजूद वह एसआईटी के सामने पेश नहीं हो रहा था। बुधवार को कर्नलगंज थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी सूत्रों के अनुसार रिमांड पर लिए गए जफर हयात हाशमी ने मुख्तार बाबा, बिल्डर हाजी वसी और दो अन्य बिल्डरों के नाम का खुलासा किया था, जिनपर बवाल में फंडिंग का आरोप है। अगले 48 घंटे में कई और रसूखदारों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। बाजार बंदी के बहाने पुलिस को टारगेट करके पर्दे के पीछे से कई रसूखदारों ने हिंसा की साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस जफर हयात हाशमी, सुफियान, राहिल और जावेद को जेल भेज चुकी है।
शहर में एनआईए का डेरा
मुख्तार बाबा का पाकिस्तान कनेक्शन मिला है। एनआईए ने शहर में डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन
2 of 9
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
दो बार रिमांड पर लेकर आरोपियों से एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। मुख्तार बाबा की गिरफ्तारी की भनक लगते ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में एलआईयू और पुलिस सक्रिय कर दी गई है।
विज्ञापन
3 of 9
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि एसआईटी की जांच में मुख्तार बाबा का हिंसा में संलिप्त होने के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर हिरासत में लिया गया है।
4 of 9
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कानपुर में नई सड़क पर हुए बवाल का कनेक्शन पाकिस्तान में बैठे आकाओं से जुड़ रहा है। बवाल के दौरान एक फोन नंबर से लगातार पाकिस्तान में कॉल चल रही थी। वह नंबर हिस्ट्रीशीटर अतीक खिचड़ी का था। अतीक बवाल के बाद से फरार है।
विज्ञापन
5 of 9
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी को उसका कनेक्शन बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा से भी मिल रहा है। एसआईटी की जांच में अब तक दो बिंदु सामने आए हैं। पहला, उपद्रव की साजिश नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर भारत की विश्व पटल पर बदनामी कराने को रची गई थी।
विज्ञापन
6 of 9
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा, उपद्रव के पीछे स्थानीय कारण हिंदुओं की बस्ती चंद्रेश्वर हाता खाली कराना था। कुछ बिल्डरों की नजर इसपर है, लेकिन 19 दिन बाद नए तथ्य ने पुलिस की जांच की दिशा बदल दी है।
विज्ञापन
7 of 9
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
उपद्रव के बाद पुलिस नई सड़क के मोबाइल टॉवरों का डाटा खंगाल रही थी, उसमें सामने आया कि एक मोबाइल नंबर से उस वक्त पड़ोसी देश से बात चल रही थी। उसके बाद से वह नंबर लगातार बंद आ रहा है।
8 of 9
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
चैटिंग का स्क्रीन शॉट भी मिला
पुलिस को चैटिंग का एक स्क्रीन शॉट भी मिला है, जो अतीक का बताया जा रहा है, जिसमें वह उसी पाकिस्तानी व्हाट््सएप नंबर से चैट कर रहा है, जो डाटा फिल्टर के दौरान मिला था। चैट में अतीक ने लिखा है कि शेख साहब और बम चाहिए। काम हो जाएगा। चैट का स्क्रीन शॉट अतीक का है या नहीं इसकी जांच चल रही है।
अतीक खिचड़ी पर 21 मुकदमे
40 वर्ष का अतीक खिचड़ी अपराधियों का गढ़ कहे जाने वाले गम्मू खां का हाता का रहने वाला है। कर्नलगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कर्नलगंज थाने में 21 मुकदमे दर्ज हैं। अतीक का भाई अकील भी हिस्ट्रीशीटर है। अतीक के खिलाफ लूट, मारपीट, हत्या का प्रयास, ड्रग्स तस्करी, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं।