नई सड़क पर हुए बवाल के बाद तीसरे जुमे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली है। पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवाब तैनात किए गए हैं। साथ ही, ड्रोन से गलियों और छतों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
1 of 8
डीएम और कमिश्नर ने रूट मार्च किया
- फोटो : अमर उजाला
नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर तीन जून को नई सड़क पर हुए बवाल के बाद से पुलिस प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार को जुमे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने गुरुवार को सभी अफसरों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। लोगों से भी अपील की कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखें। मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद घर या अपने काम पर जाएं। किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं न उसमें पड़कर कोई गलत कदम उठाएं।
बवाल के बाद 10 जून के जुमे पर यतीमखाने में कड़े पहरे में नमाज हुई थी। उसी तरह इस बार भी सख्त पहरा रहेगा। बेकनगंज क्षेत्र के यतीमखाना, नई सड़क, पेचबाग, परेड, चमनगंज सहित मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। ड्रोन से गलियों और छतों की निगरानी की जाएगी। एक टीम सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
2 of 8
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिये जागरूक करते हुए पोस्ट कर रही है, जिससे किसी भी तरह की अशांति न हो। पुलिस अफसरों ने 164 धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर शांति कायम रखने की अपील भी की। संवेदनशील क्षेत्रों में लगाए गए कैमरों को सोलर पैनलों से जोड़ा गया है ताकि बिजली कटने पर भी कैमरे चलते रहे।
विज्ञापन
3 of 8
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के युवा मित्र करेंगे सहयोग
पुलिस की तरफ से 1834 पुलिस युवा मित्र बनाए गए हैं, इसमें शहर भर से चयनित युवा हैं। पुलिस कमिश्नर ने इनके साथ बैठक की। वे भी कानून व्यवस्था कायम रखने में मदद करेंगे। खासकर इनकी भूमिका अलग-अलग क्षेत्रों से सूचनाएं संकलित कर अधिकारियों को देने की है।
4 of 8
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ये है सुरक्षा इंतजाम
- 9 कंपनी पीएसी
- 4 हजार पुलिसकर्मी
- 7 एसपी, 6 एएसपी,14 डीएसपी, 74 इंस्पेक्टर, 306 सब इंस्पेक्टर की तैनाती
- 3 कंपनी आरएएफ
- 8 ड्रोन कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी
- 50 वीडियोग्राफर करेंगे संवेदनशील इलाकों की रिकॉर्डिंग
- सभी प्रमुख चौराहों को कैमरों से लैस किया गया है
- मुख्य स्थानों पर वॉटर कैनन और दमकल की गाड़ियां लगाई जाएंगी
- 2 हजार सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर तैनात किए गए हैं
- एलआईयू के अफसर मुस्तैद रहेंगे
विज्ञापन
5 of 8
ड्रोन से निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
शासन ने दिए निर्देश, सामान्य रहें हालात
नई सड़क पर शुक्रवार को हालात सामान्य रखने के लिए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने पुलिस और प्रशासन को संयुक्त रूप से काम करने के निर्देश दिए। गुरुवार को मुख्य सचिव ने वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक की। जुमे की नमाज के बाद खास सतर्कता बरतने के लिए कहा।
विज्ञापन
6 of 8
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शहर में तीन जून को हुई हिंसा के बाद अगले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद अशांति नहीं फैली थी, लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों में भी आगजनी व पथराव की घटनाएं सामने आईं थीं। यही वजह है कि इस बार मुख्य सचिव ने कानपुर समेत सभी जिलों के अफसरों को ज्यादा तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद डीएम ने सभी एसीएम की संवेदनशील क्षेत्र में ड्यूटी लगा दी है। गुरुवार शाम को डीएम विशाख जी ने पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
7 of 8
हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी
- फोटो : अमर उजाला
शहर के हालात सामान्य हैं। न कोई बंदी है, न ही प्रदर्शन। दो हफ्ते पहले एक छोटी सी घटना हुई थी, जिसे अल्लाह के करम से काबू में कर लिया गया है। किसी तरक का कोई प्रदर्शन न करें। कभी भी कोई प्रदर्शन करना हो, तो लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन की अनुमति से ही करें। - हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी, शहरकाजी, देवबंदी विचारधारा
मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही
- फोटो : अमर उजाला
जुमे में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए उलमा की एक टीम लगातार निगरानी करेगी। मां-बाप से अपील है कि वह बच्चों को ताकीद करें कि नमाज पढ़कर सीधे घर आएं। अगर नमाज हुए देर हो और बच्चा न आए, तो उसकी फिक्र करें। नमाज पढ़कर सीधे घर या दुकानों में जाएं। - मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही, शहरकाजी, बरेलवी विचारधारा