बिकरू कांड में माती जेल में बंद जय बाजपेई से मंगलवार को नजीराबाद पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस में फर्जी शपथ पत्र लगाने के मामले में पूछताछ की। जय ने कहा कि शपथ पत्र सही है, आपराधिक इतिहास जरूर उसने छिपाया था।
विज्ञापन
2 of 5
जय बाजपेई और विकास दुबे की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खुद से शपथ पत्र बनाने के आरोप को नकार दिया है। केस के जांच अधिकारी ने जय से करीब आधा घंटे तक पूछताछ की। एसआईटी जांच में खुलासा हुआ था कि जय ने शस्त्र लाइसेंस में जो शपथ पत्र लगाया था, वह फर्जी है।
विज्ञापन
3 of 5
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
आपराधिक इतिहास भी छिपाया है। इस मामले में नजीराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सोमवार को जय को कानपुर कोर्ट में इसी मामले में तलब किया गया था। कोर्ट ने पुलिस को पूछताछ की अनुमति दी थी।
4 of 5
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर नजीराबाद ज्ञान सिंह ने बताया कि जय से जेल में जांच अधिकारी दरोगा सुरजीत ने पूछताछ की है। बयान दर्ज कर साक्ष्य संकलन भी लगभग किए जा चुके हैं। जल्द जय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
पुलिस से सांठगांठ कर दाखिल किया था शपथ पत्र
नजीराबाद के पुलिसकर्मी जय के करीबी थे। सभी को पता था कि उस पर केस दर्ज हैं। इसके बावजूद जय ने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया। नजीराबाद पुलिस ने फाइल भी आगे बढ़ा दी और लाइसेंस बन गया। पूछताछ में जय ने पुलिस कर्मियों की भूमिका भी बताई। उसने बताया कि कचहरी से ही शपथ पत्र बनवाया था।