कानपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के चलते बुधवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह बदलाव बुधवार से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समाप्ति तक लागू रहेगा। डायवर्जन का असर वीआईपी रोड और गंगा बैराज से जुड़े रास्तों पर पड़ेगा। सुबह से शाम तक डायवर्जन लागू रहेगा।
- उन्नाव से आने वाले वाहन गंगा बैराज चौराहा से अटल घाट, कर्बला चौराहा, कंपनी बाग चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन गंगा बैराज चौराहा से सीधे कुठारी चौराहा से बाएं सिंहपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- कल्याणपुर से आने वाला यातायात गुरुदेव चौराहा से बाएं मुड़कर कर्बला की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन गुरुदेव से सीधे रावतपुर होते हुए गोल चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- गुरुदेव चौराहे से आने वाला यातायात रावतपुर तिराहे से बाएं मुड़कर कंपनीबाग चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन रावतपुर तिराहे से सीधे गोल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- कंपनीबाग चौराहे से कोई भी वाहन वीआईपी रोड नहीं जा सकेगा। ये वाहन गोपाला तिराहा, राजीव पैट्रोल पंप तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- डीएवी तिराहे की ओर से आने वाला यातायात मर्चेंट चैंबर तिराहे से सीधे वीआईपी रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन मर्चेंट चैंबर तिराहे से बाएं मुड़कर सिलवर्टन ग्वालटोली चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- फूलबाग से आने वाला यातायात मेघदूत तिराहा से बायें मुड़कर सरसैय्या घाट की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे यातायात मेघदूत तिराहा से सीधे बड़ा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।