फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Health: 'नेताजी' का ख्याल रख रहे बेटे अखिलेश और बहू डिंपल, गंभीर बनी हुई है तबीयत

Tue, 04 Oct 2022 04:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 4
डिंपल यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : फाइल फोटो
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालात गंभीर बनी हुई है। रविवार दोपहर स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनको मेदांता अस्पताल के आईसीयू फाइव में वेंटिलेटर युक्त बेड नंबर 89 में भर्ती किया गया था। उन्हें गले में तकलीफ है, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नितीन सूद और डॉ. सुशील कटारिया की टीम उनका उपचार कर रही है। मेदांता अस्पताल के मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ. संजीव गुप्ता ने मंगलवार दोपहर बाद बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आईसीयू में उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है। यूपी पूर्व सीएम अखिलेश यादव, डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव सहित परिवार के कई लोग अभी गुरुग्राम में ही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डिंपल यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : फाइल फोटो
मंगलवार को अखिलेश यादव और डिंपल यादव पूरे दिन उनकी देखभाल में लगे रहे। इसके साथ ही वो पार्टी के बड़े नेताओं और खानदान के अन्य लोगों को नेता जी का हाल भी बताते रहे।
विज्ञापन

3 of 4
मुलायम सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के इटावा जिले में स्थित मुलायम के पैतृक गांव सैफई, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, लखनऊ से लेकर दिल्ली और गुरुग्राम तक सपा समर्थकों के फोन पूर्व मुख्यमंत्री का हाल जानने के लिए आ रहे हैं। अब तक दर्जनों नेता उनका हाल जानने गुरुग्राम आ चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सोमवार को शिवपाल सिंह यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कई नेता आए थे। धर्मेंद्र यादव ने समर्थकों से कहा कि नेता जी की हालत स्थिर बनी हुई है। इसलिए लोग अस्पताल न आएं। इससे अस्पताल में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें