कोरोना महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के कई रूप देखने को मिले। कहीं पुलिस गरीबों को खाना देती नजर आई तो कहीं लॉकडाउन तोड़ने वालों को अनोखी सजाएं देते हुए नजर आई। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंदिर जा रहे बुजुर्ग से बदसलूकी करना पनकी थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रकरण की जांच कराई गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पनकी थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करके हटा दिया है। उनकी जगह पर सजेती एसएसआई शैलेंद्र कुमार को चार्ज दिया गया है।