कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग को एक अहम अस्त्र माना जा रहा है। वहीं कुछ लोग लॉकडाउन तोड़ने में मशगूल हैं। गुरुवार को कई जिलों में यही दृश्य दिखाई दिया। सड़कों पर भीड़ दिखाई दी। कई जगह पुलिस लोगों से पूछताछ करती नजर आई।
विज्ञापन
2 of 5
यूपी लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में सुबह खासी चहल-पहल रही। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने डंडे फटकार कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
3 of 5
यूपी लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी। बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। बैरियर पूछताछ हो रही है। वहीं दुकानों पर सोशल डिस्टेंस के साथ खरीदारी करने हिदायत दी जा रही है।
4 of 5
यूपी लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में शहर के पत्थरकटा चौराहे पर घर से बाहर निकले लोगों को रोककर पुलिस टोकती व समझाती नजर आई।