कानपुर के कागज कारोबारी के बेटे संभव की मौत कैसे हुई? इसकी जांच जारी है। पुलिस ने युवती और उसके परिजन से 12 घंटे में 40 सवाल किए पर मौत की गुत्थी अब तक अनसुलझी है। शनिवार को कानपुर के रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट से गिरकर कारोबारी के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर के बिठूर स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट टी-टू, 6 ए में 50 मिनट में ऐसा क्या हुआ था संभव की हंसती-खेलती जिंदगी ने मौत की चादर ओढ़ ली। इस बात का पता लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार रात 10 बजे से युवती व उसके परिजन से पूछताछ शुरू की।
रविवार रात 10 बजे तक इन 12 घंटों में पुलिस ने उनसे करीब 40 सवाल किए। इसमें हत्या, हादसा और आत्महत्या तीनों बिंदुओं से जुड़े सवाल शामिल थे पर मौत कैसे हुई यह बात अभी तक पता नहीं चल सकी। इतना ही नहीं, मामले में अभी तक संभव के परिजन की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 16
इसी अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से गिरा था संभव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार दोपहर कौशलपुरी निवासी कागज कारोबारी विशाल के बेटे संभव (22) की बिठूर स्थित अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। संभव की मौत अपने पीछे सवालों का पहाड़ खड़ा कर गई है। पुलिस और संभव के परिजन 24 घंटे बीतने के बाद भी तय नहीं कर पा रहे हैं कि मामला हत्या, आत्महत्या या फिर हादसे का है।
विज्ञापन
3 of 16
इसी बालकनी से गिरा था संभव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संभव अपनी दोस्ती से मिलने उसके फ्लैट पर गया था जहां उसका डेढ़ साल से आना जाना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, संभव दोपहर तीन बजे के आसपास अपार्टमेंट पहुंचा और बालकनी से गिरने की घटना 3:50 बजे के आसपास की है। आखिर इन 50 मिनटों में ऐसा क्या हुआ जिसने खंडेलवाल परिवार के इकलौते चिराग को हमेशा के लिए बुझा दिया।
4 of 16
संभव की मौत के बाद मौके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी का कहना है कि सवालों के जवाब हादसे की ओर ही इशारा कर रहे हैं। इसके बाद भी यदि किसी आरोप की तहरीर मिलती है तो जांच को और आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर घटना के बाद रविवार को अपार्टमेंट के लोगों ने अपनी-अपनी बालकनी में फैले पटाखे के बारूद, जली हुई मोमबत्ती व दीये व फैले तेल की साफ-सफाई कराई।
विज्ञापन
5 of 16
संभव की मौत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज भी जुटाए
अपार्टमेंट के लोग ज्यादातर सीढ़ियों से ही आते-जाते थे। बताया जाता है कि यही वजह थी कि सीसीटीवी कैमरे भी काफी कम लगे थे। इसके बाद भी मुख्य गेट से लेकर ग्राउंड फ्लोर और युवती के फ्लैट के आसपास लगे 4-5 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पुलिस ने जुटाए हैं।
विज्ञापन
6 of 16
संभव की मौत के बाद गमगीन पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तहरीर मिलने के बाद इन्हें भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार यदि संभव के परिजन किसी आरोप की कोई तहरीर देते हैं तो स्थिति और साफ करने के लिए सीन रीक्रिएट भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन
7 of 16
इसी अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से गिरा था संभव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाना-नानी ने नहीं खोले फ्लैट के दरवाजे
हादसे की जानकारी मिलते ही युवती के नाना भी कानपुर आ गए थे। शनिवार देर रात तक पुलिस ने फ्लैट में किसी को जाने नहीं दिया लेकिन बाद में फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद युवती के नाना-नानी को फ्लैट की चाबी दी गई। रविवार को पूरे दिन नाना-नानी ने सिवाए पुलिस के किसी और के लिए फ्लैट के दरवाजे नहीं खोले।
8 of 16
संभव के पिता व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती बोली- मां साथ जाना चाहती थी इसलिए संभव को आने से मना किया
संभव के मोबाइल पर युवती के आखिरी मैसेज डोंट कम की गुत्थी को सुलझाने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने बताया कि युवती और संभव के बीच स्नैपचैट से बातचीत होती थी। शुक्रवार की रात संभव ने मैसेज भेजकर शनिवार को कॉफी पार्टी में चलने के लिए कहा था।
9 of 16
इसी अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से गिरा था संभव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों का जाना लगभग तय था फिर शनिवार दोपहर 12:30 बजे युवती की मां ने संभव को फोन कर साथ में चलने के लिए कहा तो यह बात युवती को पसंद नहीं आई। वह नहीं चाहती थी कि उसके और संभव के साथ परिवार का भी कोई सदस्य साथ जाए। यही वजह थी कि शनिवार दोपहर 2:33 बजे युवती ने संभव को डोंट कम का मैसेज भेजा था।
10 of 16
विलाप करते संभव के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उस मैसेज को संभव ने दोपहर 2:37 बजे पढ़ा और पलटकर 2:48 बजे युवती से कहा कि वह तो अपार्टमेंट के बाहर आ चुका है। अब लौटना ठीक नहीं होगा। दोपहर तीन बजे वह गाड़ी खड़ी करके युवती के फ्लैट में पहुंचा।
11 of 16
संभव के मौत की जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती के मुताबिक, इसके बाद वह छोटे भाई के साथ खेलने लगा था। डीसीपी का कहना है कि अभी युवती से ही पता किया जाएगा आखिर परिवार को लेकर वह संभव के साथ क्यों नहीं जाना चाहती थी। पूरे दिन की पूछताछ में आखिर मां-बेटी ने डोंट कम मैसेज के बारे में क्यों पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी।
12 of 16
संभव के मौत की जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
न कोई शिकन, न ही अंतिम दर्शन की इच्छा
युवती भले ही संभव को अपना दोस्ती कहती हो लेकिन सिंहपुर चौकी पर रविवार को पूरे दिन पूछताछ के दौरान उसके चेहरे पर संभव की मौत को लेकर कोई शिकन देखने को नहीं मिली। वह मां और मामा से बीच-बीच में कहती रही, परेशान न हो, सब ठीक हो जाएगा। पुलिस भी हैरत में पड़ गई कि संभव की मौत के बाद युवती ने एक बार भी उसके शव को आखरी बार देखने की बात नहीं कही। युवती और उसके किसी परिजन ने पुलिस से संभव के अंतिम दर्शन करने की बात तक नहीं कही।
13 of 16
संभव के मौत की जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती के मामा से किए गए सवाल
संभव को आप कब से और कैसे जानते हैं।
संभव का आपके फ्लैट में आने-जाने का क्या कारण था।
आपकी ओर से कभी संभव के आने जाने पर रोक लगाई गई क्या।
घटना से पहले फ्लैट में क्या हुआ था।
दिवाली के छह दिन बाद भी फैला तेल क्यों साफ नहीं कराया।
14 of 16
मां-पिता के साथ संभव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती से पूछा-संभव से आपके क्या संबंध थे?
आपके और संभव के बीच क्या संबंध थे।
वह आपके साथ मुंबई क्यों गया था। कब तक व कहां रहा।
सोशल मीडिया के किस माध्यम से आप दोनों की बातचीत होती थी।
आपको संभव के मोबाइल का लॉक कैसे पता चला।
शनिवार दोपहर भी आपने संभव को कोई मैसेज किया था क्या।
क्या आप दोनों के बीच सबकुछ सामान्य था या आपस में कोई विवाद हुआ था।
15 of 16
विलाप करते संभव के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती की मां से किए गए सवाल
संभव आपकी बेटी का दोस्त था, क्या इस बारे में कभी उसके परिजन से आपने बात की।
संभव के घरवालों को उसका आपकी बेटी से मेलजोल पसंद था या नापसंद।