फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाड़ी में रखकर 6 KM दूर लाए लाश...22 KM बहकर किनारे आया, निर्वस्त्र कर पीटने से सिर काटने तक की पूरी कहानी

Mon, 01 Sep 2025 02:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

Kanpur Car Driver Murder: कानपुर में एक युवक की प्रेम प्रसंग में बर्बरता से हत्या का मामला सामने आया है। उसे घर से बुलाकर शराब पार्टी की गई। पार्टी में युवक को पहले निर्वस्त्र कर पीटा, इसके बाद उसे नचाया गया, नाचते हुए चापड़ से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
1 of 11
Kanpur Murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शिवकटरा से लापता कार चालक ऋषिकेश को आरोपी की सिर कटी निर्वस्त्र लाश महाराजपुर के डोमनपुर में गंगा किनारे मिली। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में काकोरी में हत्या करने और गंगा पुल से शव फेंकने की बात स्वीकारी है। 

बताया कि हत्या करने के बाद काकोरी से शव के टुकडों वाली बोरियों को गाड़ी से छह किमी दूर गंगा पुल लाए। जहां से शव को उफनाई गंगा में नीचे फेंक दिया। जो कि बहता हुआ करीब 22 किमी दूर डोमनपुर पहुंच गया। 

रविवार शाम को शव दिखने के बाद नाविकों की सूचना पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने जाजमऊ पुल के पास गंगा में युवक ऋषिकेश को तलाश कर रही चकेरी पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। चकेरी पुलिस दो आरोपी बॉबी और पवन को लेकर मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

2 of 11
कार चालक ऋषिकेश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जहां दोनों ने शव देखने के बाद हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी बोले उसे प्यार मोहब्बत से दूर रहने को कई बार समझाया था। समझाने के बाद भी नहीं माना इसलिए उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और साजिश के तहत साथ ले जाकर हत्या कर डाली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान दोनों के चेहरों पर जरा सी भी सिकन नहीं दिखी।
विज्ञापन

3 of 11
कार चालक ऋषिकेश के शव की तलाश करती पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुल से ही फेंका गया था लोडर चालक का शव 
हत्या कर पुल से गंगा में शव फेंक देने का यह पहला मामला नहीं है। बीते दिनों लोडर चालक अरबाज खान की हत्या करने के बाद भी आरोपियों ने उसका शव पुल से ही गंगा में फेंक दिया था।
 

4 of 11
कार चालक ऋषिकेश के शव की तलाश करती पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर में युवक का कत्ल
कानपुर में एक युवक की प्रेम प्रसंग में बर्बरता से हत्या का मामला सामने आया है। उसे घर से बुलाकर शराब पार्टी की गई। पार्टी में युवक को पहले निर्वस्त्र कर पीटा, इसके बाद उसे नचाया गया, नाचते हुए चापड़ से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया। चकेरी के शिवकटरा से लापता कार चालक का सिर कटा शव महाराजपुर में गंगा में मिला, आरोपियों ने बहन से प्रेम संबंध के चलते हत्या करने की बात कबूली
 
विज्ञापन

5 of 11
कार चालक ऋषिकेश के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर के चकेरी के शिवकटरा हरिजन बस्ती से शुक्रवार रात लापता हुए कार चालक ऋषिकेश (22) की हत्या प्रेमिका के भाई और उसके साथी ने की थी। पुलिस हिरासत में आरोपियों ने वारदात कबूली है। कहा कि उसे शराब पार्टी के बहाने घर से बुलाया था। इसके बाद काकोरी ले जाकर शराब पार्टी की, जहां उसे निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। पैर बांधने के बाद डांस करते करते चापड़ से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसका वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन

6 of 11
कार चालक ऋषिकेश के शव की तलाश करती पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अलग-अलग बोरियों में भरकर शव गंगा में फेंका
पहचान छिपाने और शव को ठिकाने लगाने के लिए सिर और बिना कपड़ों वाले धड़ को अलग-अलग बोरियों में भरकर जाजमऊ गंगा पुल से नीचे फेंक दिया था। युवक का सिर रविवार को महाराजपुर के डोमनपुर में गंगा किनारे मिला। चकेरी पुलिस सोमवार को इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज सकती है।
 
विज्ञापन

7 of 11
कार चालक ऋषिकेश के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार रात को इलाके के गणेश महोत्सव में जाने की बात कहकर निकले ऋषिकेश के लापता होने पर भाई रवि कुमार ने पवन निषाद, नागा निषाद उर्फ प्रेम, बॉबी निषाद, अरुण निषाद, निखिल और सत्यम समेत 14 अज्ञात पर हत्या की आशंका जता कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पवन निषाद, बॉबी और मोगली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

8 of 11
कार चालक ऋषिकेश के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन लोगों ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि उनमें से एक की बहन से ऋषिकेश के प्रेम संबंध थे। कई बार साथ में देखने के बाद समझाया भी लेकिन न मानने पर हत्या करने की ठान ली थी। शुक्रवार रात में बहाने से बुलाकर काकोरी ले गए, जहां सभी ने शराब पार्टी की। इस दौरान उसे जबरन निर्वस्त्र किया। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा।
 

9 of 11
कार चालक ऋषिकेश के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेल्ट और लात घूंसे भी बरसाए
बॉबी और पवन ने ऋषिकेश की बनियान से ही उसके पैर बांध दिए। फिर उस पर बेल्ट और लात घूंसे बरसाए। वह मदद के लिए चीखता रहा लेकिन आरोपी नहीं रुके। इसके बाद पहले बॉबी और फिर पवन ने बारी-बारी से गला और बायां हाथ काट डाला। वहां मौजूद अन्य साथियों ने इस बर्बरता का वीडियो भी बनाया। 

10 of 11
कार चालक ऋषिकेश के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को पूरे दिन गंगा में शव की हुई तलाश 
लापता ऋषिकेश की तलाश में चकेरी पुलिस रविवार सुबह से ही गंगा में उसे तलाश करा रही थी। इस काम में गोताखोरों को लगाने के साथ ही जाल भी डाला गया था। हालांकि कोई सफलता नहीं मिली। 

 
विज्ञापन

11 of 11
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
शाम पांच बजे महाराजपुर में शव मिलने की सूचना के बाद गंगा में तलाशी अभियान बंद हुआ। मृतक के चचेरे भाई आशीष ने बताया कि उसकी आधी उंगली कटी थी। शव के हाथ की भी उंगली कटी हैं। दाएं हाथ पर रंगीन धागा बंधा है।

कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि शव ऋषिकेश का है लेकिन इसकी पुष्टि के लिए डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें