फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पार्टी में पैर बांध डांस कराया... नाचते हुए चापड़ से धड़ से अलग किया सिर; ऋषिकेश को इसलिए क्रूरता से मारा

Mon, 01 Sep 2025 11:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में एक युवक की प्रेम प्रसंग में बर्बरता से हत्या का मामला सामने आया है। उसे घर से बुलाकर शराब पार्टी की गई। पार्टी में युवक को पहले निर्वस्त्र कर पीटा, इसके बाद उसे नचाया गया, नाचते हुए चापड़ से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
1 of 8
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चकेरी के शिवकटरा हरिजन बस्ती से शुक्रवार रात लापता हुए कार चालक ऋषिकेश (22) की हत्या प्रेमिका के भाई और उसके साथी ने की थी। पुलिस हिरासत में आरोपियों ने वारदात कबूली है। कहा कि उसे शराब पार्टी के बहाने घर से बुलाया था। 

इसके बाद काकोरी ले जाकर शराब पार्टी की, जहां उसे निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। पैर बांधने के बाद डांस करते करते चापड़ से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसका वीडियो भी बनाया। पहचान छिपाने और शव को ठिकाने लगाने के लिए सिर और बिना कपड़ों वाले धड़ को अलग-अलग बोरियों में भरकर जाजमऊ गंगापुल से नीचे फेंक दिया था। 
विज्ञापन

2 of 8
कार चालक ऋषिकेश के शव की तलाश करती पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवक का सिर रविवार को महाराजपुर के डोमनपुर में गंगा किनारे मिला। चकेरी पुलिस सोमवार को इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज सकती है।
विज्ञापन

3 of 8
कार चालक ऋषिकेश के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार रात को इलाके के गणेश महोत्सव में जाने की बात कहकर निकले ऋषिकेश के लापता होने पर भाई रवि कुमार ने पवन निषाद, नागा निषाद उर्फ प्रेम, बॉबी निषाद, अरुण निषाद, निखिल और सत्यम समेत 14 अज्ञात पर हत्या की आशंका जता कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पवन निषाद, बॉबी और मोगली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

4 of 8
कार चालक ऋषिकेश के शव की तलाश करती पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक आरोपी की बहन के ऋषिकेश के थे प्रेम संबंध
उन लोगों ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि उनमें से एक की बहन से ऋषिकेश के प्रेम संबंध थे। कई बार साथ में देखने के बाद समझाया भी लेकिन न मानने पर हत्या करने की ठान ली थी। शुक्रवार रात में बहाने से बुलाकर काकोरी ले गए, जहां सभी ने शराब पार्टी की। इस दौरान उसे जबरन निर्वस्त्र किया। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा।

 
विज्ञापन

5 of 8
कार चालक ऋषिकेश के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बॉबी और पवन ने ऋषिकेश की बनियान से ही उसके पैर बांध दिए। फिर उस पर बेल्ट और लात घूंसे बरसाए। वह मदद के लिए चीखता रहा लेकिन आरोपी नहीं रुके। इसके बाद पहले बॉबी और फिर पवन ने बारी-बारी से गला और बायां हाथ काट डाला। वहां मौजूद अन्य साथियों ने इस बर्बरता का वीडियो भी बनाया। 
विज्ञापन

6 of 8
कार चालक ऋषिकेश के शव की तलाश करती पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को पूरे दिन गंगा में शव की हुई तलाश 
लापता ऋषिकेश की तलाश में चकेरी पुलिस रविवार सुबह से ही गंगा में उसे तलाश करा रही थी। इस काम में गोताखोरों को लगाने के साथ ही जाल भी डाला गया था। हालांकि कोई सफलता नहीं मिली। 

 
विज्ञापन

7 of 8
कार चालक ऋषिकेश के शव की तलाश करती पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम पांच बजे महाराजपुर में शव मिलने की सूचना के बाद गंगा में तलाशी अभियान बंद हुआ। मृतक के चचेरे भाई आशीष ने बताया कि उसकी आधी उंगली कटी थी। शव के हाथ की भी उंगली कटी हैं। दाएं हाथ पर रंगीन धागा बंधा है।
विज्ञापन

8 of 8
कार चालक ऋषिकेश के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि शव ऋषिकेश का है लेकिन इसकी पुष्टि के लिए डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी पूर्वी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें