कानपुर के काकादेव के साईं निवास गर्ल्स हॉस्टल के एमएमएस कांड में पकड़े गए आरोपी सफाई कर्मी ऋषि के मोबाइल से पुलिस ने 10 वीडियो बरामद किए हैं, जो हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के बताए जा रहे हैं। पुलिस इसकी तस्दीक में लगी है। शुक्रवार को भी छात्राओं का हॉस्टल से पलायन जारी रहा। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने हॉस्टल में पहुंचकर जांच पड़ताल की। गुरुवार को घटना का पता चलते ही छात्राओं ने आरोप लगाया था कि मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने ऋषि का मोबाइल वापस कर दिया था, जिसके बाद उसने सारे अश्लील वीडियो व फोटो डिलीट कर दिए थे। हालांकि एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला का कहना है कि छात्राओं का आरोप गलत है।
विज्ञापन
2 of 8
girls hostel case
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने ऋषि को मोबाइल उसका लॉक खोलने के लिए दिया था। इस दौरान उसने कई वीडियो फोन से डिलीट भी कर दिए थे, लेकिन वह गूगल ड्राइव में सेव हो गए थे, जो पुलिस ने देर रात ही रिकवर कर लिए थे।
विज्ञापन
3 of 8
girls hostel case
- फोटो : अमर उजाला
बाकी डिलीट हुए वीडियो के लिए मोबाइल को लखनऊ स्थित फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। आरोपी जिस छात्रा का वीडियो बना रहा था वह अमरोहा की रहने वाली है, उसने भी हॉस्टल छोड़ दिया है।
4 of 8
girls hostel case
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दरवाजे नीचे से टूटे मिले
एसीपी ने साईं हॉस्टल पहुंचकर मामले की जांच की। हर कमरे और बाथरूम को देखा जहां कुछ के दरवाजे नीचे से टूटे मिले। दरवाजों के नीचे इतनी जगह थी कि हाथ डाला जा सकता था। पुलिस को यहां लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खराब मिले, पुलिस ने डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) जब्त कर लिया है
विज्ञापन
5 of 8
girls hostel case
- फोटो : अमर उजाला
छात्राओं को सता रहा बदनामी का डर
जबसे छात्राओं को पता चला कि आरोपी के मोबाइल में कई वीडियो मिले हैं तबसे वे डरी हुईं हैं। हॉस्टल में रह रही छात्राओं का कहना है कि वीडियो कितने दिनों से बन रहा ये किसी को नहीं पता है।
विज्ञापन
6 of 8
girls hostel case
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी आठ सालों से हॉस्टल में काम कर रहा था। न जाने कितनी छात्राओं का वीडियो बनाया होगा। वहीं कुछ छात्राओं ने कहा की परिवार को पता चलेगा या वीडियो वायरल हुआ तो काफी बदनामी होगी।
विज्ञापन
7 of 8
girls hostel case
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही उनका भविष्य भी खराब हो जाएगा। छात्राओं को लेने आए कुछ परिजनों ने मीडिया से बातचीत भी की।
उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने के बारे में सुन रखा है, यदि ऐसा है तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। हॉस्टल में इस समय 35 छात्राएं रह रहीं हैं, जिनके बयान लिए जाएंगे।