फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव हादसा: शवों को बांधने के लिए कम पड़ गई रस्सी, बूढ़ों के कंधों पर दिखे बच्चों के शव, दर्दनाक मंजर

Mon, 03 Oct 2022 10:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
भीतरगांव में हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। हादसे में 26 लोगों ने जान गंवाई है। हादसे के बाद कोरथा गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। क्योंकि ऐसा कोई घर नहीं जिसने अपने को खोया न हो। कोरथा गांव पहुंचे शवों को जब घाट ले जाने की तैयारी शुरू हुई तो, उन्हें बांधने के लिए रस्सी कम पड़ गई। इसके बाद दोबारा रस्सी मंगाई गई।

82 साल के रामधनी सिंह बताते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में इतना बड़ा हादसा आसपास के गांवों तक में नहीं सुना। पूर्वजों से भी इतनी बड़ी घटना का कभी जिक्र नहीं सुना। उन्होंने बताया कि कोरथा गांव आपसी भाईचारे और एकता की मिशाल है। ऐसी विपदा आने पर हर कोई सिहर गया है। न कुछ कहते बन रहा है न कुछ देखते।
विज्ञापन

2 of 5
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के शव बूढ़ों के कंधों पर ले जाने का यह मंजर भगवान कभी किसी को न दिखाए। गांव के ही दीनानाथ बताते हैं कि आपस में लोगों में इतना लगाव था कि एक बच्चे के मुंडन में खुशी-खुशी इतनी संख्या में लोग चले गए। उन्हें क्या पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
सड़क किनारे जगह-जगह मौत के गड्ढे 
साढ़-भीतरगांव मार्ग पर जगह-जगह मौत के गड्ढे खुदे पड़े हैं। ऐसे ही एक गड्ढे की वजह से शनिवार रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंती में पलटी थी। ये गड्ढे बारिश की वजह से हुए हैं। घटनास्थल के पास में रहने वाले अखिलेश यादव ने बताया कि रात करीब 7:40 बजे जब अचानक से चीख पुकार की आवाज आई तो वह दौड़कर मौके पर पहुंचा। तत्काल उसने अपने एक मित्र को सूचना दी और उसने पुलिस को बताया।

4 of 5
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
वह खंती में लोगों को बचाने के लिए कूद गया। थोड़ी ही देर में पास की चौकी के दो सिपाही भी पहुंचे और वे भी बचाव कार्य में जुट गए। अखिलेश ने बताया कि वे लोग उन्हीं को निकाल पाए, जो ट्राली से दूर पडे़ थे। ट्राली के नीचे जो लोग दबे थे, उन्हें निकालना तो दूर चीखें तक नहीं सुनाई पड़ रहीं थीं। इसके बाद और ग्रामीण पहुंचे और ट्रॉली हटाकर लोगों को निकालना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
ट्रॉली गिरते ही डेढ़ गुना ऊपर आ गया पानी
लोगों ने बताया कि ट्रॉली गिरने से खंती का पानी करीब डेढ़ गुना ऊपर आ गया। इससे पानी में डूबे लोगों को खोजने में और परेशानी हुई। इस वजह से भी लोगों को देरी से निकाला जा सका। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें