कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे के राइट हैंड और शॉर्प शूटर अमर दुबे को यूपी एसटीएफ ने हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया है। विकास दुबे के फरार होने के बाद अभी तक पुलिस की पांच लोगों के साथ मुठभेड़ हो चुकी है। जिसमें पुलिस ने तीन को मार गिराया है और दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।