फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey: क्या सरेंडर करने उज्जैन पहुंचा था विकास दुबे, 250 रु. की टिकट कटवा मंदिर में घूमा फिर इस अंदाज में दिया अपना परिचय

Thu, 09 Jul 2020 01:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
vikas dubey news - फोटो : amar ujala

कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद फरार हुआ कुख्यात विकास दुबे फरीदाबाद से गायब होने के बाद गुरुवार को अचानक 750 किमी दूर मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में नजर आया। यहां उसने सबसे पहले 250 रुपए की पर्ची कटवाई फिर मंदिर में महाकाल के दर्शन किए और फिर चिल्ला चिल्लाकर बोला मैं हूं कानपुर वाला विकास दुबे।
 

विज्ञापन

2 of 6
vikas dubey news - फोटो : amar ujala

जिससे मंदिर प्रांगण में हड़कंप मच गया। आननफानन में मध्य प्रदेश में पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। यूपी पुलिस के सूत्रों की मानें तो एक के बाद एक विकास के साथियों का एनकाउंटर होने के बाद वो जान बचाकर एमपी पहुंचा। उज्जैन के महाकाल मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे के बीच नीली धारियों की टीशर्ट पहन मास्क लगाकर एक आदमी वीआईपी दर्शन के टिकट काउंटर पर पहुंचा। उसने वीआईपी दर्शन के लिए 250 रुपए की पर्ची कटवाई।
 

विज्ञापन

3 of 6
vikas dubey news - फोटो : amar ujala

फिर वह प्रसाद की एक दुकान पर पहुंचकर अपना बैग रखा। बैग रखने के बाद वह महाकाल मंदिर के एक नंबर गेट से पर्ची दिखाकर दाखिल हुआ। अंदर जाने के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। इस दौरान विकास आराम से मंदिर प्रांगण में घूमता रहा। पुलिस उसकी लोकेशन देखकर मंदिर के अंदर दाखिल हुई और उसे हिरासत में ले लिया। 

4 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala

जब पुलिस उसे बाहर लेकर आ रही थी तो उसने चिल्लाकर बोला मैं ही विकास दुबे हूं...कानपुर वाला। इसके बाद उज्जैन पुलिस ने विकास दुबे से करीब 2 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस पूरी तरह से इस बात की पुष्टि करना चाहती थी कि इतनी आसानी से पकड़ में आने वाला आदमी विकास दुबे ही है। जब पुलिस को यकीन हो गया तो सुबह 10 बजे के करीब खबरें आईं कि विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

विज्ञापन

5 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
इससे पहले गुरुवार सुबह ही विकास के दो करीबी प्रभात मिश्रा और बऊआ उर्फ प्रवीण को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। प्रभात को पुलिस ने बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। यूपी पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी। रास्ते में प्रभात ने भागने की कोशिश की, उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रभात मारा गया। दूसरी ओर विकास गैंग के ही बऊआ दुबे उर्फ प्रवीण को पुलिस ने इटावा में मार गिराया। दोनों बदमाश 2 जुलाई को बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल थे

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बुधवार को ही विकास के करीबी अमर दुबे का भी एनकाउंटर कर दिया था। अमर हमीरपुर में छिपा था। वह भी एमपी भागने की फिराक में था। अब तक विकास गैंग के 5 लोग एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। विकास की तलाश में यूपी के अलावा दिल्ली, मध्यप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में पुलिस अलर्ट जारी किया गया था। विकास मंगलवार को फरीदाबाद के एक होटल में देखा गया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही  वो वहां से ऑटो में बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें