उत्तर प्रदेश में चौबेपुर के बिकरु गांव में गुरुवार रात पुलिस मुठभेड़ के बाद चारो ओर खून देख हर कोई सन्न रह गया। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वीभत्स घटना के बाद गांव वालों ने मानों मुंह पर ताला ही लगा लिया। काफी पूछताछ के बावजूद कोई व्यक्ति कुछ भी बताने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
2 of 5
जंगल में मिली पिस्टल और राइफल
- फोटो : amar ujala
गांव के मुख्य मार्ग से विकास दुबे के घर की ओर जाने वाली सीसी रोड पर खून बिखरा था। जिधर देखो खून ही खून नजर आ रहा था। मुठभेड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिस स्थान पर सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा को मारा गया, वहां खून के साथ मांस के लोथड़े पड़े थे।
विज्ञापन
3 of 5
यहीं हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
- फोटो : amar ujala
गांव के बाहर रोड किनारे रखी एक चारपाई भी खून से रंगी थी, जोकि घटना को बयां कर रही थी। बताया गया कि घायलों को चारपाई से उठाकर मुख्य मार्ग पर खड़ी गाड़ियों तक लाया गया। दीवारों पर गोलियों के निशान घटना की कहानी स्वत: बयां कर रहे थे। लगभग ढाई हजार लोगों की आबादी वाले इस गांव में पसरे सन्नाटे को सिर्फ पुलिस व मीडिया कर्मियों की आवाजें ही तोड़ रही थीं।
4 of 5
मौके पर फैला खून
- फोटो : amar ujala
पुलिस पूछताछ के लिए बैठाए गए कुछ लोगों के अलावा पूरे गांव में पुरुषों का कहीं अता-पता नहीं था। ज्यादातर घरों में ताले लटक रहे थे या फिर वृद्ध महिलाएं दरवाजे के सामने चारपाई पर बैठी दिखीं। गोलियों की आवाज सुने जाने की बाबत पूछे जाने पर महिलाओं ने चुप्पी साध रखी थी।
फायरिंग में टूटे कारों के सीसे
- फोटो : amar ujala
बिजली कटने की हो रही जांच
चौबेपुर के बिकरु गांव में शिवली सबस्टेशन से बिजली की आपूर्ति होती है। गुरुवार रात पुलिस टीम विकास दुबे को गिरफ्तार करने उसके घर गई तो सबस्टेशन पर किसी ने फाल्ट की सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई थी। क्षेत्र में ऐसी चर्चा रही कि विकास के लोगों ने आपूर्ति बंद कराई थी। जिससे गांव में अंधेरा होने पर पुलिस टीम को निशाने पर लिया जा सके। अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाबी मिल सके। पुलिस छानबीन में जुट गई है। सबस्टेशन में रात ड्यूटी में मौजूद कर्मियों से पुलिस पूछताछ करेगी।