कानपुर में दुष्कर्म और हत्या के केस में जेल में बंद डेयरी मालिक प्रतीक वैश्य ने खाने में पनीर और पीने के लिए मिनरल वॉटर की बोतलें मांगी। चौबेपुर की अस्थायी जेल प्रशासन ने उसको फटकारा और सामान्य खाना खाने को कहा। एक दिन तो उसने खाना नहीं खाया लेकिन अब जेल का खाना खाना शुरू कर दिया है। जल्द ही वह स्थायी जिला जेल में शिफ्ट किया जाएगा। गुलमोहर अपार्टमेंट निवासी मॉडल डेयरी मालिक प्रतीक वैश्य अपनी महिला पीए (19) को 21 सितंबर की शाम फ्लैट पर लाया था। कुछ ही देर बाद युवती की अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए प्रतीक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने दावा किया था कि प्रतीक ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद फेंक दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी प्रतीक अभी चौबेपुर की अस्थायी जेल में है। सूत्रों के मुताबिक वह साथी बंदियों से कह रहा है कि वह जल्द ही बाहर आ जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिजनों को मिला कुछ नहीं, आश्वासनों की घुट्टी
कल्याणपुर के गुलमोहर अपार्टमेंट में दुष्कर्म के बाद दसवीं मंजिल से फेंककर युवती की हत्या के मामले में नेता और सामाजिक कार्यकर्ता पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर आश्वासन तो दे रहे हैं, पर निजी स्तर पर आर्थिक सहायता की पहल किसी ने नहीं की।
4 of 5
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी शुक्ल, विधायक भगवती सागर समर्थकों संग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़िता की मां और बहन सहित अन्य परिजनों को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। विधायक ने पीड़िता के बहन की ओर से दिए गए ज्ञापन पर अधिकारियों से मिलकर समस्याओं और मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री राकेश तिवारी, बलजीत सिंह अधिवक्ताओं संग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने भी पीड़ित की हरसंभव कानूनी मदद के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी मांग की। इसके बाद आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश सचिव सोमनाथ पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और समर्थक पीड़ित परिवार से मिले। शनिवार शाम सपा की रचना सिंह और कई क्षेत्रीय युवाओं ने मृतका की याद में कैंडल मार्च निकाला।