फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर सड़क हादसा: 18 मौतों के आंसू अभी सूखे भी नहीं कि परिजनों के सामने आया ये सच, बताया कैसे गईं जानें

Fri, 11 Jun 2021 12:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सचेंडी में हुए भीषण सड़क हादसे में हुई 18 मौतों के बाद गुरुवार को मृतक के परिजनों ने ठेकेदार व उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने बताया कि धमकी देकर एक ही टेंपो में बीस से अधिक लोगों को बैठाया गया। टेंपो खुद उसका मालिक चला रहा था। बस को सामने आता देख वह चलते टेंपो से कूद गया था। परिजनों ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। हादसे में तीन भाइयों राममिलन, लवलेश और शिवभजन की भी मौत हुई है। इनके एक अन्य भाई नीरज ने सचेंडी थाने में गुरुवार को तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि ईश्वरीगंज निवासी प्रकाश सिंह तोमर बिस्कुट फैक्टरी में लेबर ठेकेदार है। उसके भाई अविनाश सिंह की टेंपो से कर्मचारी आते जाते थे। तहरीर के मुताबिक मंगलवार रात जब टेंपो कर्मचारियों को लेने आया तो जगह न होने के कारण प्रकाश से बात की गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
उसने कहा कि भैरमपुर पुल के पास तक उसी टेंपो से आ जाओ, आधे लोगों को यहां दूसरे टेंपो में बैठा देंगे। मना करने पर धमकी दी कि बचा हुआ पेमेंट नहीं किया जाएगा। इसके चलते सभी एक ही टेंपो में सवार हो गए। आरोप है कि भैरमपुर पुल के पास कोई नहीं मिला। टेंपो खुद अविनाश चला रहा था। जैसे ही कुछ दूर चला, सामने से बस आते देख वह कूद गया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
फैक्ट्री मालिक से दिलाया जाए मुआवजा
परिजनों ने पुलिस से कहा है कि अभी तक फैक्टरी मालिक ने कोई मदद नहीं की। सभी ने मांग की है कि फैक्टरी मालिक से मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाए। उधर, फरार बस चालकों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। 

 

4 of 5
कानपुर हादसा: शव पहुंचते ही गांव में मचा था बवाल - फोटो : अमर उजाला
क्या हुआ था उस रात
कानपुर के सचेंडी में भारत गैस एजेंसी के सामने मंगलवार रात विपरीत दिशा से आ रहे टैंपो की डबल डेकर बस से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़ गए थे। बस सड़क किनारे करीब बीस फीट नीचे जाकर गिर गई थी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को हैलट पहुंचाया था। हादसे के बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस देर रात शवों की शिनाख्त कराने में पुलिस जुटी थी। कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेकर बस मंगलवार रात करीब आठ बजे फजलगंज से अहमदाबाद के लिये रवाना हुई थी। करीब साढ़े आठ बजे जब बस सचेंडी में भारत गैस एजेंसी के सामने पहुंची तो सामने से अचानक सवारियों से भरी एक टेंपो आ गई। बस और टेंपो आमने सामने टकरा गए। बस सड़क किनारे जा खाई में जा गिरी थी।
 

तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। हादसे के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की है। इस तहरीर को भी उसकी जांच में ही शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो जांच के बाद अलग से भी केस दर्ज किया जाएगा।
आदित्य शुक्ला, एएसपी कानपुर आउटर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें