कानपुर-अहमदाबाद की शुरू हुई फ्लाइट
- फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद जाने वाले यात्री
अहमदाबाद में पीजी कर रहीं हूं, हर तीन माह में घर आना होता है। अहमदाबाद से लखनऊ से आने वाली फ्लाइट का समय शूट नहीं करता था। इसलिए अभी तक ट्रेन का सफर करती थी, जिसमें काफी समय लगता था। अब समय के साथ रुपये की भी बचत होगी ’- नवनीत वाजपेयी, छात्रा किदवई नगर
कानपुर घूमने आया था। जब पता चला कि अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो रही है, तो सोचा कि क्यों न मै भी इसमें सफर कर वापस जाऊं। अब कानपुर आकर वापस जाने में काफी सहूलियत महसूस कर रहा हूं’ - शैलेंद्र जादौन, अहमदाबाद
बेटी बड़ोदरा में रहती है, अचानक कुछ इमरजेंसी आ गई है। जिस कारण जाना पड़ रहा है। बुधवार दोपहर 12 बजे ही फ्लाइट का टिकट कराया है। अगर सुविधा न होती तो लखनऊ से फ्लाइट पकड़ने में समय बर्बाद होता। - उमा, किदवई नगर