फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सनक या बीमारी? लड्डू नहीं खिलाया तो दर्जी का कत्ल, गमछे से गला घोंटकर सड़क पर घसीटा, CCTV में कैद हुआ मंजर

Thu, 14 May 2026 05:14 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: कन्नौज में लड्डू न खिलाने पर वसीक मुल्ला ने दर्जी निजामुद्दीन की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस ने उसे बाग से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 10
कन्नौज में लड्डू विवाद में दर्जी की हत्या - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में 15 दिन पहले जेल से छूटकर आए युवक ने लड्डू न खिलाने पर दर्जी को पहले पीटा, इसके बाद गले में गमछा बांधकर घसीटा। बाद में पटक कर मार डाला। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। दर्जी प्लाट खरीदने के बाद अपने मित्र को लड्डू खिलाने गया था।

शहर के मोहल्ला ताजपुर नौकास्त में पुरानी पुलिस लाइन स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी निजामुद्दीन (45) काॅलोनी में ही टेलरिंग का काम करते थे। परिजन के अनुसार मंगलवार को उन्होंने कॉलोनी के समीप ही प्लाॅट खरीदा था। बुधवार सुबह करीब सात बजे मोहल्ला शेखाना में अपने दोस्त मुंतजिर के घर मिठाई लेकर गए थे। दरवाजा खटखटाने पर बहन बाहर निकली और बताया कि भाई अभी घर पर नहीं है।
विज्ञापन

2 of 10
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : amar ujala
गमछा से गला कसकर सड़क पर घसीटा
इसके बाद टेलर साइकिल पर टंगे झोले से लड्डू निकालने गए, तभी आरोपी वसीक मुल्ला वहां पहुंचा और बहस करने लगा। इसके बाद उसने लड्डू मांगे तो निजामुद्दीन ने मना कर दिया। इससे गुस्साए वसीक ने पहले उसे चप्पलों से पीटा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए और बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उन्हें सड़क पर पटक दिया और अपने गमछा से टेलर का गला कसकर सड़क पर घसीटा। गला कसने से निजामुद्दीन की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 10
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
भाई की हत्या में जेल गया था वसीक मुल्ला
आरोपी वसीक मुल्ला चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। करीब 30 साल पहले उसके बड़े भाई तौफीक ने पिता तौकीर हसन की हत्या कर दी थी और जेल गया था। भाई के जेल से छूट कर आने के बाद वसीक मुल्ला ने उससे बात करना बंद कर दिया था। फिर वसीक मुल्ला करीब 20 साल पहले कहासुनी होने पर भाई तौफीक की लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर जेल चला गया था। उसको कोर्ट ने चार साल कैद की सजा सुनाई थी।

4 of 10
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
जांच में सामने आया है कि आरोपी वसीक मुल्ला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता है। हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।  -विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन

5 of 10
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
बाग में छिपा मिला वसीक मुल्ला
दर्जी की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी वसीक मुल्ला शहर के पास ही एक बाग में छिप गया था। बुधवार की देर शाम पुलिस टीमों ने आसपास के बागों की तलाशी ली, तो वह एक बाग में मिल गया। पुलिस ने सदर कोतवाली में ले जाकर उससे पूछताछ की है। वहीं, आरोपी के परिवार वालों ने किनारा कर लिया है।
विज्ञापन

6 of 10
गली में मौजूद पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट में अपील कर जमानत पर घर आ गया
पत्नी ने पुलिस से मांग की है कि पति को सख्त सजा दी जाए। शहर के मोहल्ला शेखाना निवासी वसीक मुल्ला ने 20 साल पहले अपने सगे बड़े भाई तौफीक को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। चार साल तक सुनवाई के बाद उसे चार साल कैद की सजा सुनाई गई थी। एक साल बाद हाईकोर्ट में अपील कर वह जमानत पर घर आ गया था।
विज्ञापन

7 of 10
अस्पताल में जांच करती डॉक्टरों की टीम - फोटो : amar ujala
अमरूद की बगिया में रहने लगा
इस बीच उसने परिवार से दूरी बना ली थी और मोहल्ले से दूर खेत में स्थित अमरूद की बगिया में रहने लगा। आरोपी वसीक मुल्ला चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। 30 साल पहले उसके बड़े भाई तौफीक पिता तौकीर हसन की हत्या में जेल चला गया था। भाई के जेल से छूट कर आने के बाद वसीक मुल्ला ने उससे बात करना बंद कर दिया था।

8 of 10
कन्नौज में लड्डू विवाद में दर्जी की हत्या - फोटो : amar ujala
किसी सदस्य से कोई वास्ता नहीं रखता था
भाई कलीम ने बताया कि पिता की मौत के बाद वसीक का दिमागी संतुलन बिगड़ गया था। 1999 में उसने बड़े भाई तौफीक (पिता के हत्यारोपी) को लाठी-डंडों से पीट कर मौत के घाट उतार दिया था, जब उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वसीक की पत्नी रिजवाना ने बताया कि जेल से आने के बाद वह अजीब हरकतें करने लगा और परिवार के किसी सदस्य से कोई वास्ता नहीं रखता था।

9 of 10
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala
दिमागी रूप से बीमार है
मनमाने तरीके से जमीन बेच कर खर्च चलाता था। पत्नी ने बताया कि आठ बीघा जमीन बेच चुका है। घर नहीं आता है और खेतों में अमरूद की बाग में रहता था। वह दिमागी रूप से बीमार है, इसलिए परिवार के लोग दूरी बनाकर रखते थे।  पत्नी जरदोजी का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किए जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

10 of 10
अमरूद का बाग - फोटो : amar ujala
आरोपी एक-दूसरे से परिचित भी नहीं
कहा कि उसे पहले ही जेल या पागलखाने भेज देना चाहिए था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि हत्यारोपी वसीक मुल्ला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे किसी प्रकार की रंजिश की बात सामने नहीं आई है। मृतक और आरोपी एक-दूसरे से परिचित भी नहीं थे। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें