फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी का आदेश, जनता कर्फ्यू के बाद कानपुर सहित 15 जिले लॉकडाउन, तस्वीरों में देखें हाल

Sun, 22 Mar 2020 05:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस फैलने से रोकने और बचाव के लिए प्रधानमंत्री की अपील का असर रविवार को यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों बांदा, कन्नौज, इटावा, हरदोई, हमीरपुर, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, महोबा, उन्नाव, जालौन, औरैया, चित्रकूट में साफ नजर आया। वहीं शाम को सीएम योगी ने कानपुर सहित 15 जिलों को लॉकडाउन करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन

2 of 7
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
जनता कर्फ्यू के चलते सुबह से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। सुबह मॉर्निंग वॉकर भी पार्कों में नहीं दिखाई दिए और मंदिरों के कपाट भी बंद रहे। हाईवे पर वाहनों का आवागमन न होने के चलते ढाबे भी नहीं खुले।
विज्ञापन

3 of 7
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में अब तक 300 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं इस जानलेवा वायरस से छह लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री की अपील जनता कर्फ्यू का लोगों ने जोरदार समर्थन किया। लोगों ने कहा कि कोरोना जैसी भयावह बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए जनता कर्फ्यू को सफल बनाना जरूरी है। एक दिन घर में रहकर संक्रमण पर काबू पाने में सफलता हासिल की जाएगी।

4 of 7
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रामादेवी चौराहे पर सन्नाटा पसरा रहा। कल्याणपुर के सत्यम बिहार की सड़कों पर सन्नाटा दिखा लोगों ने खुद को घर में बंद किया। हरदोई जिले के सबसे व्यस्ततम मार्ग सिनेमा रोड पर सन्नाटा दिखा। हरदोई में जनता कर्फ्यू के दौरान एसडीएम सदर राकेश कुमार और सीओ सिटी विजय राणा शहर का जायजा लेने निकले। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें आईं लेकिन स्टेशन पर आने वालों की संख्या बहुत कम रही।
विज्ञापन

5 of 7
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जनता कर्फ्यू के चलते आईआईटी में भी आवागमन बंद रहा। गोवा गार्डन के पास मेट्रो का काम भी बंद कर दिया गया। कल्याणपुर स्टेशन में जनता कर्फ्यू के तहत सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पर भी सन्नाटा दिखाई दिया।
विज्ञापन

6 of 7
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी में जनता कर्फ्यू के तहत सन्नाटा पसरा रहा। चकेरी क्षेत्र में भी लोग घरों में कैद रहे। यहां सड़कें पूरी तरह से खाली दिखाई दीं। इस बीच कुछ बच्चे छत पर पतंग उड़ाते दिखाई दिए। बिरहाना रोड भी खाली दिखाई दी। यशोदा नगर बाईपास पर भी सन्नाटा रहा। फूलबाग गेट पर भी सन्नाटा दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
इटावा का ऊसराहार कस्बे में सड़कों पर सन्नाट पसरा दिखाई दिया। इटावा जिले का दूसरा बड़ा नगर जसवंतनगर भी बन्द रहा। जसवंतनगर शिवपाल सिंह यादव का चुनाव क्षेत्र है। बांदा जिले में जनता कर्फ्यू का जोरदार ढंग से समर्थन किया गया। शहर का प्रमुख बाजार भी बंद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें