बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कुछ रसूखदार लोग भूमिगत हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों को खोजने के लिए 15 टीमें तैयार की हैं। इनमें कई नेता, व्यवसायी और डॉक्टर भी बताए जा रहे हैं। कनिका जहां आई थीं, वहां से संबंधित 37 लोगों के सैंपल जांच के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ भेजे गए। केजीएमयू के सूत्रों के मुताबिक अभी छह सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
2 of 5
कनिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बाकी सैंपल की रिपोर्ट रविवार को आएगी। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के भी सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कनिका कपूर के संपर्क में आने वाले मुख्य लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए थे। इसके अलावा घर के किचन में काम करने वाली महिला और दूसरे लोगों ने शनिवार को जीएसवीएम मेडिकल कालेज के संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) में जाकर अपनी जांच कराई।
विज्ञापन
3 of 5
कल्पना टावर में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
आईडीएच में कोरोना हेल्प डेस्क भी शुरू की गई है। जिन लोगों को कोरोना का शक है, उन लोगों ने डेस्क से संपर्क किया और डाक्टरों से जांच कराई। हेल्प डेस्क पर दोपहर तक 30 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था। पंजीकरण कराने वालों में कुछ लोग विदेश से आए थे। इनमें अमेरिका, बैंकाक, थाईलैंड और ब्राजील से आने वाले हैं।
4 of 5
कल्पना अपार्टमेंट पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
इन लोगों में वैसे कोरोना का कोई लक्षण नहीं है लेकिन एहतियातन ये जांच कराने के लिए आए थे। इनमें कुछ लोग आसपास के जिलों और कुछ स्थानीय हैं। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की कानपुर वाली पार्टी में शहर के कुछ ऐसे भी लोग शामिल थे, जो अपना नाम बताना नहीं चाहते हैं। लेकिन वे यह जानना चाहते हैं कि कोरोना का टेस्ट कैसे कराया जा सकता है।
कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर ये लोग परेशान हो गए हैं। ऐसे कई लोगों की तरफ से अमर उजाला कार्यालय फोन करके जानकारी मांगी गई। इन लोगों के लिए जिलाधिकारी की तरफ से जिला महामारी वैज्ञानिक डॉ. देव सिंह का मोबाइल नंबर (9473701284) जारी किया गया है। इस नंबर पर बात करके जानकारी ली जा सकती है। कनिका कपूर अपने मामा विपुल टंडन के आवास विष्णुपुरी स्थित कल्पना टावर में एक पार्टी में आई थीं। उस दौरान शहर के कुछ प्रमुख लोग भी मौजूद थे।