फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'लाली तू चिंता मत कर, हम छुड़ा लेंगे...', थाना प्रभारी मौत मामले में आरोपी सिपाही के पिता ने कही ये बात

Tue, 09 Dec 2025 03:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन/गोरखपुर

सार

जालौन के कुठौंद के थाना प्रभारी की मौत मामले में गिरफ्तार आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी के पिता ने अपनी बेटी को ढांढस बंधाया है। उन्होंने कहा है कि लाली तू चिंता मत कर हम छुड़ा लेंगे। सिपाही के पिता के यह शब्द सोशल मीडिया पर ऑडियो/वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 12
jalaun sho Death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौंद थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण राय की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी महिला सिपाही को जेल भेज दिया गया है। आरोपी महिला सिपाही की गिरफ्तारी के दौरान सोशल मीडिया पर ऑडियो/वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उसके पिता अपनी बेटी को ढांढस बंधाते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि लाली तू चिंता मत कर हम छुड़ा लेंगे। लोगों का कहना है कि आखिर ऐसा क्या भरोसा था, जो एक गंभीर मामले में घिरी आरोपी को छुड़ाने की बात इतनी सहजता से कही गई है। 
विज्ञापन

2 of 12
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों का कहना है कि क्या आरोपी को राजनीतिक संरक्षण का भरोसा था या फिर वह कहीं न कहीं विभागीय स्तर पर किसी ऊंची पहुंच पर निर्भर थी। इसके साथ ही गिरफ्तारी के दौरान भी वह जरा भी नहीं घबराई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कितनी कठोर है।
 
विज्ञापन

3 of 12
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्पेक्टर अरुण राय की मौत से पड़ोसी स्तब्ध
उधर, उरई के कुठौंद थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण राय की मौत ने न सिर्फ विभाग को, बल्कि उनके पड़ोसियों और परिचितों को भी स्तब्ध कर दिया है। शुक्रवार देर रात थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में खून से लथपथ उनका शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
 

4 of 12
मां को सांत्वना देतीं सीओ, बेसुध पड़ीं पत्नी माया राय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आवास पर लटका मिला ताला
वहीं, गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र इलाके में उनके आवास पर सोमवार को ताला लटका मिला। बताया गया कि उनकी पत्नी और बेटे मौत की जानकारी पर उरई गए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 12
थाना प्रभारी को गार्ड ऑफ ऑनर देते साथी पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे के साथ रहती हैं माया
इंस्पेक्टर अरुण राय की पत्नी माया रानी बीते कुछ समय से अपने 18 वर्षीय बेटे अमृतांश के साथ गोरखनाथ थानाक्षेत्र के विस्तार नगर आवास विकास कॉलोनी में रह रही हैं। अमृतांश नीट की तैयारी कर रहा है। 
 
विज्ञापन

6 of 12
एसपी को हत्या की तहरीर देते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसी बताते हैं कि अरुण राय अक्सर थाने से छुट्टी मिलने पर परिवार से मिलने पहुंचते थे। उनके बीच सामान्य पारिवारिक रिश्ते जैसी ही बातचीत होती थी। रविवार सुबह जब पड़ोसियों को इंस्पेक्टर की मौत की सूचना मिली तो सभी अवाक रह गए। 
 
विज्ञापन

7 of 12
jalaun sho Death case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पड़ोसी महिलाओं ने बताया कि शनिवार सुबह से घर का दरवाजा बंद था। कुछ ही देर बाद माया रानी और उनका बेटा घर में ताला बंद कर चले गए। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों उरई पहुंचकर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सीधे संतकबीरनगर स्थित अपने पैतृक गांव रजौली (घनघटा) चले गए। जहां उनका दाह संस्कार किया गया। उनके इकलौते बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी।
 

8 of 12
कुठौंद थाना प्रभारी की मौत का मामला - फोटो : amar ujala
संतकबीरनगर के मूल निवासी थे इंस्पेक्टर
45 वर्षीय अरुण राय संतकबीरनगर के घनघटा थाना क्षेत्र के रजौली गांव के मूल निवासी थे। लंबे समय से उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा दे रहे थे और वर्तमान में उरई जनपद के कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्षक थे। 

 

9 of 12
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
पड़ोसियों के अनुसार, अरुण राय मिलनसार और शांत स्वभाव के अधिकारी थे, ऐसे में उनकी रहस्मय तरीके से मौत की खबर किसी को भी समझ नहीं आ रही है। मोहल्ले वाले सोशल मीडिया पर चल रहे आरोपों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी करते नजर आए।

10 of 12
आरोपी महिला सिपाही मिनाक्षी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
यूपी के जालौन जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की शुक्रवार की रात थाना परिसर स्थित उनके आवास में संदिग्ध हालात में सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हो गई थी। घटना के दौरान एक महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को आवास से भागते हुए देखा गया था। दिवंगत इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने महिला सिपाही पर पति की हत्या का आरोप लगाया। 
 

11 of 12
आरोपी महिला सिपाही मिनाक्षी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, दिवंगत अरुण कुमार राय के आवास से शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। इस दौरान उनके कमरे से एक महिला सिपाही चिल्लाते हुए बाहर आई और बोली की थाना प्रभारी ने गोली मार ली। कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ अरुण कुमार राय चारपाई पर मच्छरदानी के अंदर पड़े थे।
 
विज्ञापन

12 of 12
आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी और थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना से थाने में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सनसनीखेज घटना की जानकारी पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार व डीएम राजेश कुमार पांडे थाने पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने जांच की। जानकारी पर परिजनों के साथ पहुंची उनकी पत्नी ने महिला सिपाही पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें