फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन दिन में सौ से ज्यादा बार फोन पर हुई थी थानाध्यक्ष और महिला सिपाही की बात, जांच में एक और नया खुलासा

Tue, 09 Dec 2025 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

जालौन के कुठौंद थाना प्रभारी की मौत मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। तीन दिन में थानाध्यक्ष और महिला सिपाही के सौ से ज्यादा बार फोन पर बात हुई थी। तीन दिन से महिला सिपाही लगातार थाना प्रभारी को कॉल कर रही थी।
विज्ञापन
1 of 13
jalaun sho Death case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय की संदिग्ध हालात में मौत का मामला जितना आगे बढ़ रहा है, उतना ही पेचीदा होता जा रहा है। नए खुलासे में यह जानकारी मिली है कि घटना से ठीक तीन दिन पहले तक अरुण कुमार और आरोपी महिला सिपाही के बीच 100 से ज्यादा बार फोन पर बातचीत हुई थी। 

सबसे हैरानी की बात यह है कि इनमें से अधिकांश बातचीत वीडियो कॉल के जरिए हुई। कॉल डिटेल्स ने जांच अधिकारियों को चौंका दिया है और अब एसआईटी इस पहलू को बेहद गंभीरता से खंगाल रही है। 
विज्ञापन

2 of 13
आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी और थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इतने कम समय में इतनी ज्यादा बातचीत आखिर किस वजह से हुई। यह सवाल अब जांच का सबसे अहम हिस्सा बन गया है। कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की मौत के मामले में चल रही जांच में आया है कि आरोपी महिला सिपाही 25 लाख रुपये मांग रही थी।
विज्ञापन

3 of 13
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
25 लाख को लेकर तनाव में थे अरुण
सूत्रों का कहना है कि मीनाक्षी ने इंस्पेक्टर अरुण राय से अपनी शादी में होने खर्च की पूरी धनराशि देने की बात कही थी। इसी को लेकर वह तनाव में थे। वह लगातार पत्नी से अलग होने की भी बात भी मृतक इंस्पेक्टर से कह रही थी। 
 

4 of 13
आरोपी महिला सिपाही मिनाक्षी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों एक साथ छुट्टी पर गए थे
इस पर इंस्पेक्टर चिंता में थे। सूत्रों से मिली जानकारी से पिछली बार दोनों एक साथ छुट्टी गए थे। मीनाक्षी कानपुर तक प्रभारी निरीक्षक के साथ गई थी। वहां से वह मेरठ गई, वहां से वापस आते समय फिर दोनों कानपुर से साथ आए। 
 
विज्ञापन

5 of 13
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिपाही ने थाना प्रभारी के साथ की थी मारपीट
इस दौरान मीनाक्षी ने अरुण राय के साथ अभद्रता की और मारपीट की। इसका वीडियो भी बना लिया। इसमें वह मारपीट कर रही है। उस दिन मीनाक्षी को कोंच से तीन किलोमीटर पहले इंस्पेक्टर छोड़कर आए हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 13
आरोपी महिला सिपाही मिनाक्षी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन दिन से लगातार कॉल कर रही थी महिला सिपाही
सूत्रों की मानें तो आरोपी महिला सिपाही ने उन्हें इतना मजबूर कर दिया था, कि वह चिंता में डूबे थे। तीन दिन से वह उन्हें लगातार कॉल कर रही थी। दोनों के बीच करीब सौ से अधिक बार कॉल हुई है।
 
विज्ञापन

7 of 13
सीसीटीवी में भागती हुई दिखाई दी सिपाही मीनाक्षी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन महंगे मोबाइल रखती थी मीनाक्षी
मीनाक्षी दो फोन अपने साथ रखती थी, जबकि तीसरा फोन अपने कमरे में रखती थी। वह वीडियो बनाने के बाद सबसे पहले तीसरे फोन में सेंड करती थी, ताकि वीडियो डिलीट भी हो जाए तो तीसरे फोन में सुरक्षित रहे। सूत्रों का कहना है कि मीनाक्षी के पास इंस्पेक्टर के कई ऐसे वीडियो थे जिन्हें वायरल करने पर इंस्पेक्टर को अपनी इज्जत की चिंता सता रही थी।
 

8 of 13
एसपी को हत्या की तहरीर देते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निलंबन की हुई कार्रवाई
आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी के जेल जाते ही उस पर निलंबन की कार्रवाई हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कार्रवाई की गई है। उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

 

9 of 13
थाना प्रभारी को गार्ड ऑफ ऑनर देते साथी पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
यूपी के जालौन जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की शुक्रवार की रात थाना परिसर स्थित उनके आवास में संदिग्ध हालात में सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हो गई थी। घटना के दौरान एक महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को आवास से भागते हुए देखा गया था। दिवंगत इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने महिला सिपाही पर पति की हत्या का आरोप लगाया। 
 

10 of 13
थाना प्रभारी को अंतिम सलामी देते डीएम, एसपी व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, दिवंगत अरुण कुमार राय के आवास से शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। इस दौरान उनके कमरे से एक महिला सिपाही चिल्लाते हुए बाहर आई और बोली की थाना प्रभारी ने गोली मार ली। कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ अरुण कुमार राय चारपाई पर मच्छरदानी के अंदर पड़े थे।
 

11 of 13
arun kumar rai death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
घटना से थाने में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सनसनीखेज घटना की जानकारी पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार व डीएम राजेश कुमार पांडे थाने पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने जांच की। जानकारी पर परिजनों के साथ पहुंची उनकी पत्नी ने महिला सिपाही पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
 

12 of 13
मां को सांत्वना देतीं सीओ, बेसुध पड़ीं पत्नी माया राय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिपाही पर भर्ती उत्कृष्ट कार्य कर बने इंस्पेक्टर
मूल रूप से संतकबीर नगर व इस समय आवास विकास कॉलोनी गोरखपुर निवासी अरुण कुमार राय 1998 में सिपाही के रूप में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। लंबे कार्यकाल के बाद उन्हें 2013 में उप निरीक्षक बनाया गया। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य के आधार पर 2022 में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिली।
 
विज्ञापन

13 of 13
jalaun sho Death case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इंस्पेक्टर बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग महाराजगंज थाना प्रभारी के रूप में हुई थी। वह 2023 में जिले में तैनात हुए थे। शुरुआत में उन्हें मीडिया सेल का प्रभार मिला, इसके बाद कोच कोतवाली फिर उरई कोतवाली में एक वर्ष से अधिक समय तक रहे। 21 अगस्त 2025 को उन्होंने कुठौंद थाने का कार्यभार ग्रहण किया था। जहां वह प्रभारी निरीक्षक के रूप में तैनात थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें