फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बन बैठा पत्नी का जानी दुश्मन, चारपाई पर सोते समय काट दिया गला, परिजनों को मिली खून से सनी लाश

Sun, 19 May 2019 09:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
1 of 5
पति ने पत्नी की गला रेत की बेरहमी से हत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उरई के उमरारखेरा इलाके में सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की उसके मायके में ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मायकेवालों के शोर मचाने पर मोहल्लेवालों ने आरोपी पति को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पति को लेकर कोतवाली आ गई। कोतवाल शिव गोपाल ने बताया कि पति भी डाई पिये हुए था,लिहाजा उसे भी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी की हत्या के बाद पति ने पी ली डाई - फोटो : अमर उजाला
महिला के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मायकेवालों के मुताबिक पति जबरन पत्नी को ससुराल हमीरपुर ले जाना चाहता था। जिसको लेकर ही विवाद हुआ था।
उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी फैक्ट्री कर्मी मूलचंद ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी पूनम (23) की शादी 6 साल पहले हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के इछौरा गांव निवासी मजदूर जितेंद्र से हुई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
घटना के बाद परिजन - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। करीब डेढ़ साल पहले बेटी पूनम अपनी दो साल की बच्ची दर्पण को लेकर मायके उरई आ गई थी। यहां रहकर पूनम प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक पर नर्सिंग का काम सीख रही थी। तीन दिन पहले उसका पति जितेंद्र उरई आया और जबरन पूनम को ससुराल ले जाने की जिद करने लगा। पूनम ने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद भी हुआ। इसके बाद जितेंद्र चला गया। मूलचंद के मुताबिक शनिवार की रात उसकी फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी थी।

 

4 of 5
बेटी के साथ पति पत्नी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जिसका फायदा उठाते हुए दामाद जितेंद्र रविवार के सुबह करीब 5 बजे छत के रास्ते उनके घर में घुसा और सीधे पूनम के कमरे में जाकर झगड़ने लगा। पूनम उस समय चारपाई पर लेटी थी। तभी जितेंद्र ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी और इसी बीच नुकीले व धारदार चाकू से पूनम का गला रेत दिया। पूनम की चीख पुकार सुनकर छत पर सो रहा बेटा आकाश (15) और दरवाजे पर झाड़ू लगा रही पत्नी सावित्री आंगन में पहुंची तो जितेंद्र ने दोनों के साथ हाथापाई करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मोहल्ले वाले आ गए और  फिर जितेंद्र की पिटाई शुरू कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाल का कहना है कि पति पत्नी के आपसी विवाद का मामला था। जितेंद्र को पत्नी के चरित्र पर भी शक था, वह पूनम को जबरन अपने साथ हमीरपुर ले जाने का प्रयास कर रहा था। जिसको लेकर ही रविवार की सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमे गुस्से में आकर जितेंद्र ने पत्नी पूनम की हत्या कर दी। पुलिस जैसे ही जितेंद्र को लेकर कोतवाली पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसने बताया कि पूनम की हत्या से पहले उसने भी डाई पी रखी थी। बिना पूनम के वह भी जिंदा नही रहना चाहता था। यह सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए और फिर आनन फानन में उसे मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें