कानपुर के काकादेव के नवीन नगर में प्रॉपर्टी डीलर महिला ने घर में कैद 12 वर्षीय बच्ची को बेरहमी से पीटा। शनिवार शाम किसी तरह बच्ची महिला के चंगुल से बचकर घर से निकलकर मोहल्ले वालों के पास पहुंची और आपबीती बताई। आक्रोशित इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी और महिला के घर पर पथराव किया। जवाब में महिला की तरफ से पथराव किया गया। बच्ची ने महिला पर गलत काम करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
2 of 5
घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी के एक विवाद में महिला को 2017 में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लखनऊ जेल भेजा था। महिला का पति पिछले साल से लापता है। जेल में प्रॉपर्टी डीलर महिला की गोंडा निवासी एक महिला से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
3 of 5
घटना के बाद हुआ पथराव
- फोटो : अमर उजाला
वह महिला अपने पति की हत्या में आरोपी थी। कुछ महीने बाद प्रॉपर्टी डीलर महिला जेल से छूट गई। कुछ दिन बाद उसको भी जेल से छुड़वाया। अक्तूबर 2018 में उसकी बेटी को अपने घर नवीन नगर ले आई। तब से वह यहां रह रही थी।
4 of 5
मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटा गया
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची ने बयां की दर्द भरी दास्तां
शाम करीब पांच बजे रोते बिलखते हुए बच्ची घर से बाहर निकली। उसकेचेहरे से लेकर हाथ, पैर, पेट और पीठ पर जख्मों के निशान थे। आंख काली पड़ी थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है उसको किस तरह से यातनाएं दी गईं। स्थानीय निवासी मनीष से उससे पूछा कि उसकेसाथ क्या हुआ तो उसने बताया कि मालकिन उसको 40 हजार रुपये में खरीद कर लाई हैं। रोज मारती हैं, खाने को भी नहीं देती और गलत काम करवाती हैं। मुझे इनसे बचा लो।
दोनों तरफ से हुआ पथराव
बच्ची अपनी बातें बता ही रही थी कि आरोपी महिला घर से निकली और उसे घसीटते हुए घर में ले जाकर बंद कर दिया। यह देख सैकड़ों इलाकाई लोगों ने जमा होकर हंगामा शुरू कर दिया। दोनों तरफ से पथराव हुआ जिसमें एक युवक घायल हो गया। सीओ स्वरूप नगर अजीत सिंह चौहान सहित पांच थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस महिला के घर घुसी और बच्ची को छुड़ाया। इलाकाई लोग तब तक बच्ची के समर्थन में इकट्ठा रहे जब तक पुलिस बच्ची को अपने साथ नहीं ले गई।