यूपी के उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के निहालपुर में नशे के कारण एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए। विवाद के बाद पति कुलदीप ने फांसी लगाई तो पत्नी पूनम ने भी जान दे दी। दोनों ने अपने मासूम बच्चों के भविष्य के बारे में नहीं सोचा और दुनिया से नाता तोड़ लिया।
आगे की स्लाइड में पढ़िए- विवाद की गवाही देता बुझा चूल्हा और तवे पर पड़ी अधपकी रोटी
विज्ञापन
2 of 6
मृतक कुलदीप की फाइल फोटो, मृतका पूनम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पूनम का बड़ा बेटा आठ साल का रिंकू ननिहाल हसनगंज के सूबेदारखेड़ा में था। जबकि छोटा बेटा पांच साल का कन्हैया बाबा शिवसागर के पास सो रहा था। शनिवार सुबह माता-पिता का शव देखकर दोनों बच्चे बिलख पड़े। बच्चों को रोता देख परबाबा शिवसागर ने उन्हें संभाला और घर से दूर लेकर चले गए। इस दौरान छोटे बच्चों को सांत्वना देने वालों की घर पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
3 of 6
रोते बिलखते कुलदीप व पूनम के घरवाले
- फोटो : अमर उजाला
मृतक कुलदीप के बाबा शिवसागर ने बताया कि शुक्रवार को कुड़वा गांव में रिश्तेदार आशीष की बेटी का मुंडन था। बहू पूनम को भी कुलदीप के साथ वहां जाना था। लेकिन कुलदीप के देर शाम तक घर न लौटा और जब पहुंचा तो नशे की हालत में था। दोनों में विवाद हुआ। कई घंटे कुलदीप पत्नी से उलझा रहा था।
4 of 6
जांच करती सफीपुर कोतवाली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि पति-पत्नी में विवाद जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज उसने भी सुनी थी। विवाद बढ़ने पर पूनम छोटे बेटे कन्हैया (5) को शिवसागर के पास सुला आई थी और खुद घर के बाहर बरामदे में सो गई थी। शिवसागर ने बताया कि दोनों का विवाद दस साल पहले हुआ था। तीन दिन पहले पूनम का बड़ा बेटा रिंकू (8) ननिहाल चला गया था। शनिवार सुबह माता पिता की मौत की सूचना पर वह नाना के साथ वापस गांव लौटा।
विज्ञापन
5 of 6
मृतक कुलदीप की फाइल फोटो, मृतका पूनम की फाइल फोटो, बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कुलदीप व पूनम के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। दोनों की मौत फांसी लगाने की वजह से होने की पुष्टि हुई है। पूनम पति से विवाद के बाद शुक्रवार रात भूखे ही लेट गई थी। जबकि कुलदीप ने थोड़ा ही खाना खाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
दंपति में विवाद की गवाही देता बुझा चूल्हा और तवे पर पड़ी अधपकी रोटी
- फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदार के घर मुंडन संस्कार में न जा पाने पर पूनम ने रात को खाना बनाने की तैयारी की थी। घर के आंगन में एक किनारे रखा चूल्हा जलाने के बाद रोटी बनानी शुरू की थी। तभी कुलदीप घर पहुंचा और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। बेटे को एक रोटी और आलू की सब्जी खिलाने के बाद पूनम उसे उसके बाबा के पास छोड़ आई। इसके बाद विवाद के कारण खाना नहीं बनाया। सुबह जब पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो रसोई की हालत दोनों के बीच हुई कलह की कहानी बयान कर रही थी।