हमीरपुर जिले में खूनी हाईवे के नाम से मशहूर हो चुके कानपुर-सागर हाईवे एनएच-34 में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। वहीं संतुलन बिगड़ते ही डंपर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसा। घटना में कार चालक की मौके पर मौत हो गई।
वहीं, कार सवार दूसरे साथी की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरे का कानपुर में इलाज चल रहा है। वहीं डंफर की स्टेयरिंग में फंसे चालक को क्रेन की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से परिजनों में कोहराम मचा है।
सुमेरपुर कस्बा निवासी मृतक राहुल (25) पुत्र राजेंद्र सिंह भदौरिया रविवार दोपहर करीब दो बजे अपने मित्र प्रशांत श्रीवास (22) व जीतेंद्र सिंह (28) के साथ कार से जिला मुख्यालय इलाज कराने आ रहे थे। तभी कुछेछा स्थित आरटीओ ऑफिस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंफर और कार में भीषण भिडंत हो गई।