फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगियां: काल बनकर दौड़ा डंपर! हाईवे पर कार को मारी टक्कर, पलक झपकते ही उजड़ गए परिवार

Sun, 12 Feb 2023 07:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 7
Hamirpur road accident - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में खूनी हाईवे के नाम से मशहूर हो चुके कानपुर-सागर हाईवे एनएच-34 में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। वहीं संतुलन बिगड़ते ही डंपर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसा। घटना में कार चालक की मौके पर मौत हो गई।

वहीं, कार सवार दूसरे साथी की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरे का कानपुर में इलाज चल रहा है। वहीं डंफर की स्टेयरिंग में फंसे चालक को क्रेन की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से परिजनों में कोहराम मचा है।

सुमेरपुर कस्बा निवासी मृतक राहुल (25) पुत्र राजेंद्र सिंह भदौरिया रविवार दोपहर करीब दो बजे अपने मित्र प्रशांत श्रीवास (22) व जीतेंद्र सिंह (28) के साथ कार से जिला मुख्यालय इलाज कराने आ रहे थे। तभी कुछेछा स्थित आरटीओ ऑफिस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंफर और कार में भीषण भिडंत हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
Hamirpur road accident - फोटो : अमर उजाला
इससे कार चालक राहुल की मौके पर मौत हो गई। डंपर का संतुलन बिगड़ते ही सड़क किनारे खड़े तेल कंटेनर में घुस गया। इससे आस पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। चारों ओर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची यातायात व कोतवाली पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

3 of 7
Hamirpur road accident - फोटो : अमर उजाला
वहीं स्टेयरिंग में फंसे डंफर चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कानपुर में इलाज के दौरान दूसरे साथी प्रशांत की भी मौत हो गई है।  यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि डंपर का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे खड़े तेल कंटेनर में जाकर घुस गया।

4 of 7
Hamirpur road accident - फोटो : अमर उजाला
कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने कहा कि डंपर चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। उसमें दूसरे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

5 of 7
Hamirpur road accident - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे मुख्यालय
घायल कार सवार जीतेंद्र ने बताया कि वह अपने मित्रों के साथ कार से मुख्यालय डॉ. अख्तर को दिखाने आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर चालक ट्रक को आवरटेक करते हुए सामने से टक्कर मार दी। इससे उसके मित्र राहुल की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दूसरे साथी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
Hamirpur road accident - फोटो : अमर उजाला
आनुपुर मोड़ से डंपर खाली करके जा रहे थे कबरई
सुमेरपुर थानाक्षेत्र के कुंडौरा गांव निवासी डंफर चालक देवीप्रसाद (29) ने बताया कि वह अपनी गाड़ी मौदहा में खड़ी करके अपने साथी कबरई निवासी लाला के साथ अनुपुर मोड़ से गिट्टी खाली करके वापस कबरई को जा रहे थे। उन्होंने कहा कि ओवरटेक करते समय अचानक कार सामने आ जाने से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hamirpur road accident - फोटो : अमर उजाला
बुझ गया घर का इकलौता चिराग
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला कमलेश तिराहा निवासी राहुल अपने पिता का इकलौता था। वहीं उसकी पत्नी व मासूम बच्ची के सिर से हमेशा के लिए पिता पति का सुहाग हमेशा के लिए बुझ गया। राहुल की शादी तीन वर्ष पूर्व इंगोहटा निवासी आरती सिंह के साथ हुई थी। इसके तीन माह की बच्ची आरुल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें