फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लग्जरी गाड़ियां बनीं 'भोकाली दूल्हों की पसंद', रेट सुनकर दंग रह जाएंगे

Fri, 11 May 2018 06:35 PM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
दूल्हे की शादी में भोकाल में कोई कमी न हो भाई। फिर चाहे वो दूल्हे की साज-सज्जा का मामला हो या फिर उसकी सवारी का। तभी तो दूल्हे अब अपने लिए लंबी-लंबी कारें पसंद कर रहे हैं। ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी गाड़ियों से दुल्हन को विदा कराने पहुंच रहे हैं। यही नहीं सबसे महंगी गाड़ियों में एक लेम्बोर्गिनी भी दूल्हों की पसंद बनी हुई है।

आगे पढ़ें गाड़ियों के रेट...
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
गाड़ियों को डील करने वाले अन्नू अवस्थी बताते हैं कि एक समय था जब दूल्हे कोई भी गाड़ी बुक करा लेते थे। लेकिन अब लग्जरी गाड़ियां ही दूल्हों की पसंद बन चुकी हैं। अपर क्लास के साथ ही अपर मिडिल क्लास भी होंडा सिटी, बीएमडब्ल्यू, ऑडी जैसी गाड़ियां बुक करा रहे हैं। ट्रैवेल एजेंट अभय वाजपेयी बताते हैं कि हाई प्रोफाइल लोग लेम्बोर्गिनी जैसी कारें मंगवाने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं। हालांकि यह कार कानपुर में है नहीं। डिमांड आने पर लखनऊ से मंगवाई जाती है। वे दो सीजन में तीन बार यह कार दूल्हों के लिए बुक करा चुके हैं। इसके अलावा मिडिल क्लास लोग होंडा सिटी जैसी गाड़ियां बुक करा रहे हैं। 
इन गाड़ियों को पसंद कर रहे लोग....
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
इस तरह हैं गाड़ियों के रेट
कार             दाम
हांडा सिटी
    5000 रुपये से शुरुआत
ऑडी            25,000- 30,000 रुपये            
मर्सिडीज       25,000- 30,000 रुपये
बीएमडब्ल्यू   25,000- 30,000 रुपये
लेम्बोर्गिनी    51,000 रुपये
(इसमें दूरी के हिसाब से डीजल/पेट्रोल का खर्चा अलग से लिया जाएगा) 
 
विज्ञापन

सजावट में भी बदलाव

4 of 4
डेमो पिक
पहले कारों को फूलों से लाद दिया जाता था लेकिन अब सजावट में भी बदलाव आया है। डेकोरेटर गौरव बताते हैं कि अब गाड़ियों को छोटे-छोटे बुके लगाने का ट्रेंड चल रहा है। साथ ही कलरफुल रीबन से भी गाड़ियों की सजावट कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें