फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते-फिरते पंडाल से शाही बारात, खूब भा रही 'नक्काशी वाली बग्घी'

Fri, 11 May 2018 06:35 PM IST
एश्वर्या द्विवेदी, अमरउजाला, कानपुर

सार

- कनपुरियों को भा रहा है राजसी अंदाज 
विज्ञापन
1 of 8
डेमाे पिक
बारात में फूलों का चलता-फिरता पंडाल इन दिनों कानपुर में रहने वाले लोगों की खास पसंद बन गया है। यही नहीं, दूल्हे की बग्घी में भी नए-नए बदलाव हो रहे हैं। पहले जहां एक घोड़े वाली बग्घी ही चलन में थी, वहीं अब लोग चार या सात घोड़ों वाली बग्घी की डिमांड कर रहे हैं। इसके साथ ही बग्घी को अलग लुक देने के लिए उस पर नक्काशी की जा रही है और उसे लाइटों से सजाया जा रहा है।  
 
विज्ञापन

ये हैं पंडाल की खूबियां

2 of 8
डेमाे पिक
राजस्थानी अंदाज में शहर में फूलों के चलते-फिरते पंडाल का नया ट्रेंड आया है।  नौ बाई छह के बेला के फूलों से छोटे- छोटे पंडाल बनाए जा रहे हैं। बारातियों के हिसाब से बारात में फूलों से बने इन छोटे-छोटे पांडालों को लोग लेकर चलते हैं जिसके नीचे बाराती नाचते हुए जाते हैं। एक नौ बाई छह के पांडाल की कीमत करीब 12,000 रुपये है। इससे बारात को राजसी लुक मिलता है। 
 
विज्ञापन

चार घोड़े वाली बग्घी 

3 of 8
डेमाे पिक
नयागंज स्थित न्यू स्वदेशी बैंड के राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बदलते दौर के साथ लोगों की पसंद में खासा बदलाव आया है। बग्घी को स्टाइलिश अंदाज में सजाया जा रहा है। बग्घी किराये पर देने वाले नई सड़क निवासी शानू ने बताया कि बारात के लिए लोग किराये पर जब बग्घी लेने आते हैं, तो वे बता देते हैं कि बग्घी को किस अंदाज में सजवाना है। साथ ही वह यह भी बता जाते हैं कि सजावट में किन फूलों का इस्तेमाल किया जाए।  
 

चढ़ाई जाती है चांदी की परत

4 of 8
डेमाे पिक
बग्घी को काफी डिजाइनर अंदाज में फूलों से सजाया जा रहा है। इसमें देसी से लेकर विदेशी फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।बनारस से नक्काशी वाली बग्घियां भी मार्केट में आ गई हैं। इसमें अल्यूमिनियम के ऊपर चांदी की परत चढ़ाई जाती है और इसमें नक्काशी की हुई होती है। इस बग्घी का किराया 12,000 रुपये से शुरू है।
 
विज्ञापन

डिजाइनर लाइट भी खास

5 of 8
डेमाे पिक
ट्रॉली वाली और छतरी वाली डिजाइनर लाइट चलन में आ गई है। यह खूब जगमगाती है। ट्रॉली वाली लाइट का किराया करीब 12,000 रुपये है।
 
विज्ञापन

जैसा बजट वैसी बग्घी

6 of 8
डेमाे पिक
बग्घियों का किराया    बिना सजी हुई        सजी हुई
1 घोड़े की बग्घी    5000 रुपये         10,000 रुपये
2 घोड़े की बग्घी    10,000 रुपये      15,000 रुपये
4 घोड़े की बग्घी    15,000 रुपये       21,000 रुपये
7 घोड़े की बग्घी    30,000 रुपये       35,000 रुपये
(ये रेट हर दुकान के अलग हो सकते हैं)
विज्ञापन

चलता- फिरता पांडाल

7 of 8
डेमाे पिक
आपको ये बात मजाक लग रही हो लेकिन ऐसा नहीं है। राजस्थानी शाही अंदाज की तरह शहर में चलते - फिरते पांडाल वाला नया ट्रेंड आया है।  नौ बाई छह के बेला के फूलों से छोटे- छोटे पांडाल बनाए जा रहे हैं। बारातियों के हिसाब से बारात में फूलों से बने इन छोटे-छोटे पांडालों को लोग लेकर चलते हैं जिसके नीचे बाराती नाचते- गाते हुए जाते हैं। एक नौ बाई छह के पांडांल की कीमत करीब 12,000 रुपये है। एक बारात में कम से कम ये बारात को काफी रॉयल लुक देता है।
 
विज्ञापन

डिजाइनर लाइट

8 of 8
डेमाे पिक
अब वो दिन भी लद गए जब सर पर लाइट लेकर बारात में चला जाता था। अब ट्राली वाली और छत्तरी वाली डिजाइनर लाइट आ गई जो खूब जगमगाती है। आठ पीस ट्राली वाली लाइट की कीमत करीब 12,000 रुपये है और 10 पीस की कीमत करीब 12,000 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें