फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात के लिए तैयार हो रहा था प्रेमी, प्रेमिका ने उठाया ये कदम तो 'बाप-बेटा हुए चंपत!'

Sat, 12 May 2018 06:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली के एक गांव निवासी युवक युवती से शादी करने का झूठा दिलासा देता रहा। शुक्रवार को युवक बारात ले जाने की तैयारी करने लगा। मोहब्बत में प्रेमी की बेवफाई से आहत प्रेमिका के एक कदम से दूल्हा बना प्रेमी और उसका पिता बारात की तैयारियां छोड़ फरार हो गए। इतना ही नहीं...


 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
एक गांव निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि करीब दो साल पहले से उसका गांव के युवक से प्रेेम प्रसंग चल रहा है। बताया जाता कि करीब एक साल पहले युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी, जिसके बाद युवक ने अपने प्यार का हवाला देकर साथ जीने मरने की बात याद दिलाते हुए उसकी शादी तुड़वा दी। चर्चा है कि दोनों ने चोरी छिपे गांव के पास एक मंदिर में शादी करके एक दूसरे को अपना जीवन साथी भी मान लिया था। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद युवक उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में उसने चोरी छिपे दूसरी जगह शादी तय करा ली।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
शुक्रवार की शाम युवक की बारात इटैलिया गांव जानी थी। घर में इसकी तैयारियां चल रही थी। बारात जाने के एक दिन पहले तक आरोपी उससे कहीं भाग जाने की बात करता रहा। शुक्रवार की सुबह वह अचानक अपनी बात से मुकर गया। इसी से आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और यूपी 100 पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस जब गांव पहुंची तो प्रेमी और उसका परिवारीजन भाग खड़े हुए। यूपी 100 पुलिस युवती को अपने साथ कोतवाली ले आई। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
कोतवाल एके सिंह का कहना है कि लड़के पक्ष को बारात ले जाने से मना कर दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है। सीएचसी के चिकित्सक डा.रविप्रताप ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने वाली युवती की हालत ठीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें